क्या 'राजनीति' कंगना रनौत के फिल्मी करियर पर बना अड़चन? एक्ट्रेस ने कहा-'सांसद बनना बहुत ज्यादा...'

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद कंगना रनौत अब भाजपा सांसद बन गई हैं। अब राजनीति में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि उनके लिए एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति के लिए काम करना काफी चुनौतीपूर्ण है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत काफी ज्यादा बिजी हो गई हैं। जिसकी वजह से वह अपनी फिल्मों के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात को कबूल किया कि सांसद बनने के बाद दोनों जिम्मेदारियां निभाना काफी मुश्किल है।

Kangana Ranaut

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इस बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'एक सांसद होना बहुत ही मांग वाला काम है। खासकर मेरे निर्वाचन क्षेत्र में क्योंकि हमारे यहां बाढ़ आई है। इसलिए मैं हर जगह मौजूद हूं। मुझे हिमाचल जाना है और ये देखना है कि वहां के हालात कैसे हैं? चीजें ठीक हो रही हैं या नहीं।'

कंगना रनौत ने आगे बताया कि राजनीति में कदम रखने के बाद उनके फिल्मी करियर में कितना असर पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरा फिल्मी काम प्रभावित हो रहा है। मेरे प्रोजेक्ट्स को इंतजार करना पड़ रहा है। मैं अपने रुके हुए शूटिंग शेड्यूल को पूरा नहीं कर पा रही हूं। अभी मेरी लाइफ में बहुत कुछ हो रहा है।'

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। पिछले काफी समय से फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट टल रही थी। इसके अलावा फैंस एक्ट्रेस की 'तनु वेड्स मनु' के तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+