Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'
Emraan Hashmi On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब भले ही एक्ट्रेस राजनीति में शामिल हो गई हैं लेकिन वह इंडस्ट्री में भी एक्टिव है। इस बीच इमरान हाशमी ने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया।
कंगना रनौत ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर ने बताया कि वह दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि काफी समय से इमरान हाशमी की कंगना रनौत से मुलाकात नहीं हुई।

इस दौरान इमरान हाशमी ने कंगना रनौत के उस बयान का जिक्र किया जब एक्ट्रेस ने फिल्म के मिले अवॉर्ड्स को बेकार बताया था। इमरान हाशमी ने कहा कि, 'क्योंकि अवॉर्ड मिलने उसके बाद बंद हो गए? मुझे याद है कि एक बार मैं अवॉर्ड जीता था लेकिन जल्द ही मुझे इसके पीछे का सारा खेल समझ आ गया था। ये एक तरह की डील है तुम आओ और नाचो।'
इमरान हाशमी ने आगे कहा कि, 'अभी मैं ये नहीं कहूंगा कि ये अच्छा नहीं है मैं पुरस्कारों से इनकार नहीं करूंगा जिन लोगों को अपना लिविंग रूम सजना है वो करें! वो जाके परफॉर्म करके मैं खुद को थपथपा नहीं सकता, कि मैंने ऐसी परफॉर्मेंस दी है। क्योंकि ये झूठ बात है हमें ईमानदारी होनी चाहिए कि अवॉर्ड इसलिए मिला क्योंकि आपका परफॉर्मेंस अच्छा था अब मैं उन पर टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन जो लोग अपने लिविंग रूम को सजाना चाहते हैं वह इसमें भाग ले सकते हैं लेकिन मैं इसमें शामिल नहीं हो सकता।'
इमरान हाशमी ने आगे बताया कि उनका कंगना रनौत से अच्छी दोस्ती है। दोनों की आखिरी मुलाकात साल 2015 में हुई थी। तब से दोनों एक बार भी नहीं मिले। वहीं इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ओटीटी पर वेब सीरीज 'शोटाइम' लेकर आ रहे हैं। जो कि 12 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।












Click it and Unblock the Notifications