Kangana Ranaut Marriage: शादी को लेकर कंगना रनौत ने बताया इतना बड़ा सच, मंगलसूत्र-हरी चूड़ियों का खोला राज

Kangana Ranaut Marriage: बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें वह गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं। बस फिर क्या था, फैंस के बीच सवालों की बाढ़ आ गई कि क्या कंगना ने चुपचाप शादी कर ली है?

क्या कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी। कई यूजर्स ये जानने में जुट गए कि आखिर कंगना रनौत ने किससे शादी की और कब की। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Kangana Ranaut Marriage

वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

-दरअसल सामने आए वीडियो में कंगना रनौत एक घर से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। उनके चारों तरफ सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद हैं और वह तेजी से अपनी कार की तरफ बढ़ती नजर आती हैं। इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां उनके लुक को पूरी तरह शादीशुदा महिला जैसा बना रही थीं।

Kangana Ranaut ने छिपकर की शादी? BJP सांसद ने पहना मंगलसूत्र, लोगों ने बता दिया दूल्हे का नाम! क्या है सच?
Kangana Ranaut ने छिपकर की शादी? BJP सांसद ने पहना मंगलसूत्र, लोगों ने बता दिया दूल्हे का नाम! क्या है सच?

-पैपराजी ने जैसे ही उनका ये वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। किसी ने पूछा- क्या कंगना की शादी हो गई? तो कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

कंगना रनौत ने अफवाहों पर दिया जवाब

-लगातार उठ रहे सवालों के बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने अपने उसी लुक की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ये किसी निजी समारोह का नहीं बल्कि शूटिंग का हिस्सा है।

-कंगना रनौत ने लिखा कि वह रोज मुंबई और उसके आसपास इलाकों में शूटिंग करती हैं और ऐसे में किसी ने उनके कैरेक्टर लुक की तस्वीर क्लिक कर ली है। साथ ही वीडियो भी बना लिया है। इसके बाद उन्हें लगातार फोन कॉल आने लगे।

-कंगना रनौत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादीशुदा महिला के लुक को लेकर इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? एक्टर्स हर तरह के किरदार निभाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि अगर वह शादी करेंगी तो छुपाकर नहीं करेंगी बल्कि सबको बताकर करेंगी।

'क्वीन 2' के शूट से जुड़ा है पूरा मामला

-जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म 'क्वीन 2' से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 'Queen Forever' नाम से तैयार किया जा रहा है और इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।

-कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग पूरी कर ली थी और उसे करने के बाद ही इस नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हुई हैं। ऐसे में वायरल तस्वीरें दरअसल उनके फिल्मी किरदार का हिस्सा थीं, न कि असली जिंदगी की कोई बड़ी खबर।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ जुड़ चुका है नाम

-बीते कुछ समय से कंगना रनौत का नाम केंद्रीय मंत्री के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। राजनीति में आने के बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।

-हालांकि कंगना रनौत पहले ही इन अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर दोनों के बीच रोमांस होता, तो अब तक हमारी शादी हो चुकी होती और बच्चे भी हो चुके होते। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

साल 2011 में चिराग-कंगना साथ में कर चुके हैं फिल्म

जानकारी के अनुसार कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। हालांकि अफेयर की खबरों को दोनों कई बार नकार चुके हैं।

सिंगल हैं बीजेपी सांसद कंगना रनौत

-39 साल की एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत फिलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ और राजनीति दोनों में काफी एक्टिव हैं। शादी को लेकर अक्सर उनसे सवाल पूछे जाते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी जिंदगी के इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

-फिलहाल इतना जरूर साफ हो गया है कि वायरल हो रहा मंगलसूत्र वाला लुक कंगना रनौत की शादीशुदा लाइफ का नहीं है बल्कि उनकी नई फिल्म के किरदार का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+