कर्तव्यपथ पर जाकर डंके की चोट पर बोलीं कंगना- मैं गांधीवादी नहीं हूं
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वे गांधीवादी नहीं, नेताजी सुभाष चंद्रवादी हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास एकपक्षीय दिखाया गया है। Kangana Ranaut kartavya path netaji Subhas Chandra Wadi savarkar
नई दिल्ली, 08 सितंबर : अपनी बेबाक बयान के लिए सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि क्रांतिकारियों के योगदान की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में हजारों लोगों का योगदान रहा है, लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सावरकर जैसे क्रांतिकारियों के योगदान की चर्चा नहीं हुई है।

लाखों लोगों ने खून बहाया है
कंगना ने कहा उनका मानना है कि इतिहास में एक पक्ष दिखाया गया कि भूख हड़ताल और दांडी मार्च से ही आजादी मिली। ऐसा नहीं है। लाखों लोगों ने खून बहाया है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अभियानों के माध्यम से भारत की दुर्दशा को दुनिया के सामने रखा।

नेताजी ने देश को आजादी दिलाई
बकौल कंगना रनौत, नेताजी ने वर्ल्ड वॉर टू में हिस्सा लिया। आर्मी बनाई। सक्रिय भागीदारी से अंग्रेजों पर दबाव बना। फिर सरकार जिसको सौंपी उन्होंने जो किया इतिहास है, लेकिन नेताजी आजादी के भूखे थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाई।

कर्तव्य पथ मार्गदर्शन का काम करेगा
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद कंगना रनौत ने ऐतिहासिक राजपथ को कर्तव्य पथ के रूप में नामकरण करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ आने वाली कई पीढ़ियां इस रास्ते पर चलेंगी। बकौल कंगना आने वाले दिनों में कर्तव्य पथ मार्गदर्शन का काम करेगा, इसमें कई चीजों का संकेत छिपा है।
नीचे देखें कंगना की वीडियो--
पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने इंडिया गेट के पास नेताजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का भी उद्घाटन किया।

राजपथ अब बीते दौर की बात
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ, नेताजी सुभाष की प्रतिमा का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने नेताजी को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि राजपथ अब बीते दौर की बात हो चुकी है। कर्तव्य पथ लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। ये न तो शुरुआत है न तो अंत है।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications