Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ के लिए दिल्ली पहुंची एक्ट्रेस, ट्रोल्स ने किया बुरा हाल
अपनी फिल्म को लेकर कंगना रनौत मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो नेटिजन्स ने कंगना को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नई दिल्ली, 30 मई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' बेहद बुरी तरह से पिटी है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंगना की फिल्म ने आठ दिनें में मात्र तीन करोड़ की ही कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतनी बुरी तरह से पिटेगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। इन सबके बीच कंगना रनौत अब अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी की तैयारी में लग गई हैं। अपनी फिल्म को लेकर कंगना मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो नेटिजन्स ने कंगना को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पीच साड़ी में नजर आईं कंगना
बताते चलें कि एयरपोर्ट पर कंगना को पीच कलर की साड़ी में स्पॉट किया गया। अपने लुक को कंगना ने पर्ल नेकपीस औऱ बिंदी से कंप्लीट किया था। अभिनेत्री ने हेयर बन बनाया हुआ था। साथ ही आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। कंगना को देखकर लोग उनकी फिल्म 'धाकड़' के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
जमकर ट्रोल हुईं कंगना
फिल्म के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद कंगना का एयरपोर्ट वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक और फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते में है। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि 10वीं फिल्म भी फ्लॉप होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कंगना की फिल्म को लेकर फनी कमेंट करते हुए कहा कि इससे ज्यादा लोग तो जेसीबी की खुदाई देखने आ जाते हैं।
कंगना की अपकमिंग फिल्म
बताते चलें कि 'धाकड़' के बाद अब कंगना की एक और फिल्म आ रही है। ये फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बड़े फैसलों 25 जून साल 1975 को लगे आपातकाल और 1 जून 1964 को हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी।
ये भी पढे़ें : सोशल मीडिया पर क्यों उठी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट की मांग? ये है वजह












Click it and Unblock the Notifications