सोशल मीडिया पर क्यों उठी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट की मांग? ये है वजह
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है।
मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसका ट्रेलर रविवार 29 मई को रिलीज हुआ। इस फिल्म में आमिर खान के साथ मुख्य किरदार में करीना कपूर भी नजर आएंगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर इसको बायकॉट करने की मांग उठने लगी है।

सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट करने की मांग
बता दें कि, ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भाई-भतीजावाद, देशभक्ति का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान की फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। ऐसे में लोग इस फिल्म को कॉपी करने से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Aamir Khan Said "India Is Intolerant and He wants to Leave India"#BoycottBollywood #BoycottLaalSinghChaddha
No Cleanchit Option In SSRCase pic.twitter.com/nnQOpw0EMo
— ANGRY BOT 🦋 🌟 🦋 🌟 🦋 (@United__4SSR) May 29, 2022
पुराने विवादों को लेकर हुए ट्रोल
इसके अलावा आमिर खान अपने पुराने दिए गए विवादित बयानों को लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर की फिल्म का विरोध करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आमिर खान ने कहा" भारत असहिष्णु है और वह भारत छोड़ना चाहते हैं। इसके अलावा फैंस को करीना का एक वीडियो भी याद आया जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा था कि, 'लोग क्यों फिल्म देखने जाते हैं?'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि, आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल में होंगे। ये कहानी एक आम इंसान की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म से पहले करीना कपूर और आमिर खान की जोड़ी पर्दे पर कई बार देखी गई। बता दें कि, अद्वैत चंदन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications