Kangana Ranaut: कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, देखें Video
Kangana Ranaut gets death threats: लोकप्रिय अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक कंगना को फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले सिख चरमपंथी समूहों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

मालूम हो कि कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में कंगना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रोल अदा किया है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कई सिख संगठनों और कुछ राजनेताओं ने इसपर आपत्ति जताई है।
उनका कहना है कि फिल्म में सिख समूह के बारे में गलत और भ्रामक चीजें दिखाई गई हैं, इस फिल्म पर आपत्ति जताने वालों में भठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल भी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक व्यक्ति ये कहा रहा है कि ' अगर आप ये फिल्म रिलीज करते हो तो सरदारों से तो आपको चप्पल खानी ही पड़ेगी। लाफा तो आपने खा ही लिया है पहले। मैं प्राउड इंडियन हूं। मैं यह बात सिर्फ एक सिख और मराठी के रूप में नहीं कह रहा हूं।'
'ईसाई और मुस्लिम भाई भी चप्पलों से आपका स्वागत करेंगे'
'बल्कि मेरे सभी हिंदू, ईसाई और मुस्लिम भाई भी चप्पलों से आपका स्वागत करेंगे, आप फिल्म को रिलीज करके तो दिखाओ, हमने देश के लिए शहादत दी है इसका मतलब नहीं कि आप कुछ भी दिखा दोगे और दुनिया देख लेगी।'
याद रखना जिसकी फिल्म कर रही है उसका क्या सीन होगा?
'मैं, तुम या और कोई भी इतिहास को नहीं बदल सकते हैं। अगर फिल्म में सिखों को आतंकवादी के रूप में चित्रित करते हो तो फिर याद रखना जो यह फिल्म कर रही है उसका क्या सीन होगा? याद करो सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे, अगर हम सिर कटवा सकते हैं तो हम सिर काटने की भी हिम्मत रखते हैं।'
सोशल मीडिया पर कंगना के फैंस काफी भड़क गए
इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर कंगना के फैंस काफी भड़क गए हैं। उन्होंने कंगना की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से इस मामले में एक्शन लेने को कहा है।
क्या इंडिया की आयरन लेडी की बातें करना गलत है?
लोगों ने सवाल उठाए हैं कि 'फिल्म में जो भी कुछ भी दिखाया जा रहा है वो तो देश में घटित हुआ है ना, क्या इंडिया की आयरन लेडी की बातें करना गलत है? प्रशासन को इस बारे में जल्द और सख्त कदम उठाने होंगे, इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। हम सभी कंगना की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं।'












Click it and Unblock the Notifications