Grammy Awards में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि ना देने पर भड़की कंगना रनौत बोलीं- ऐसे अवार्ड का Boycott करो
मुंबई, 05 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को आयोजित ग्रैमीज़ 2022 में इन मेमोरियम समारोह से प्रतिष्ठित लता मंगेशकर का नाम गायब होने पर गुस्सा जताया है। हालांकि इस सेगमेंट में लता का नाम नहीं था, लेकिन उनका नाम ग्रैमी वेबसाइट पर की लिस्ट में शो कर रहा था। वहीं इससे पहले आयोजित ऑस्कर अवार्ड में भी भारत की महान दिवंगत सिंगर का नाम गायब था। कंगना रनौत ने कहा -महान सिंगर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर ग्रैमी और ऑस्कर अवार्ड का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

ऑस्कर और ग्रैमी दोनों भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे
कंगना ने कहा हमें किसी भी लोकल पुरस्कार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय होने का दावा करता है और फिर भी महान कलाकारों को उनकी जाति या विचारधाराओं के कारण अनदेखा और जानबूझकर किनारे करता है ... ऑस्कर और ग्रैमी दोनों भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे ...

इन अवार्ड का बहिष्कार करना चाहिए
हमारे मीडिया को इन पक्षपाती लोकल आरगनाइजर्स का पूरी तरह से बॉयकॉट करना चाहिए जो वैश्विक पुरस्कार होने का दावा करते हैं। कंगना ने लिखा हमें इन अजीब पश्चिमी पुरस्कारों का बहिष्कार करना चाहिए।

लता मंगेशकर का नाम ना शामिल होने पर लोगों का फूंंटा गुस्सा
64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के इन मेमोरियम सेगमेंट ने स्टीफन सोंडहाइम और टेलर हॉकिन्स सहित कई दिवंगत संगीत दिग्गज कलाकारों को श्रद्धांजलि दी। हालांकि, दिवंगत महान भारतीय गायिका लता का नाम इसमें से गायब था। प्रतिष्ठित गायक के कई प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त की।
Recommended Video

कंगना की बात पर फैंस कर रहे उनकी हिम्मत की तारीफ
एक यूजर ने कंगना की आईजी स्टोरीज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कंगना से सहमत हूं। लता दीदी #GRAMMYs से बड़ी थीं। हम भारतीय हमेशा ग्रैमी, गोल्डन ग्लोब्स और ऑस्कर्स को लेकर गदगद हो जाते हैं, वो भी बिना सही जानकारी के, लेकिन फिर वही लोग इंडियन अवॉर्ड्स को ट्रोल कर देते हैं। किसी में हिम्मत थी ये #KanganaRanaut कहने की। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "ऑस्कर और ग्रैमी के दौरान #लता जी के लिए कोई उल्लेखनीय उल्लेख उनका नुकसान नहीं है, हमारा नहीं। भारतीय उन चीज़ों के लिए पश्चिम से मान्यता क्यों चाहते हैं जो सुंदर हैं और किसी मान्यता की आवश्यकता नहीं है?"












Click it and Unblock the Notifications