Poonam Pandey के निधन से कंगना रनौत को लगा तगड़ा झटका, तस्वीर शेयर कर बोलीं- एक एक्ट्रेस को...
Kangana Ranaut on Poonam Pandey death: एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने बॉलीवुड जगत में तहलका मच गया, जब खबर मिली की इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस के निधन की खबर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ शेयर की गई। जब सेलेब्स को पता चला, तो उनके भी होश उड़ गए।
इस कड़ी में अब लॉकअप शो चलाने वालीं कंगना रनौत का नाम भी है। लॉकअप में ही पूनम के साथ काम कर चुकीं कंगना को जब पता चला कि वे इस दुनिया में अब नहीं हैं, तो अभिनेत्री के भी होश उड़ गए। कंगना ने अब एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूनम पांडे की तस्वीर भी लगाई है।

कंगना ने पूनम पांडे की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एक युवा अभिनेत्री को कैंसर से खोना बेहद दुखद है। बताते चलें कि कंगना रनौत ने लॉकअप शो होस्ट किया था तो बतौर कंटेस्टेंट पूनम पांडे ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।
इस शो में बिग बॉस जीतने वाले मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा भी थे। शो को मुनव्वर ने जीता था मगर पूनम ने अपने हुस्न के जलवे शो में बखूबी दिखाए थे। ऐसे में लॉकअप के कंटेस्टेंट्स के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि पूनम पांडे ने इतनी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बताते चलें कि आज पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी साझा की गई। खबर मिलते ही पहले तो फैंस को लगा कि कोई प्रैंक कर रहा है या फिर हो सकता है कि किसी ने उनकी आईडी हैक कर दी हो। मगर मैनेजर ने इस बात की पुष्टि कर दी कि ये सच है कि एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रहीं।












Click it and Unblock the Notifications