कंगना रनौत की 'Emergency' फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे सीएम फडणवीस, एक्ट्रेस की जमकर की तारीफ, VIDEO
Kangana Ranaut 'Emergency' Screening: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म रिलीज से पहले खूब चर्चा में हैं। फिल्म के कुछ सीन को लेकर पंजाब में इसे प्रतिबंधित करने की मांग उठी है। लेकिन "पंगा गर्ल" के नाम मशहूर कंगना रनौत इन सब विरोधों से बेफिक्र होकर अपनी इमरजेंसी फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं।
गुरुवार को कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। बांद्रा के पीवीआर में कंगना की फिल्म की स्क्रीनिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उन्होंने कंगना रनौत के संग इमरजेंसी फिल्म देखी।

इस मौके का जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हाथ जोड़कर स्वागत करती नजर आ रही हैं। सीएम के स्क्रीनिंग पर पहुंचने पर कंगना रनौत बहुत खुश नजर आ रही हैं।
फिल्म देखने के बाद सीएम फडणवीस ने कंगना रनौत की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा स्वर्गीय इंदिरा गांधी के किरदार को कंगना रनौत ने बखूबी निभाया है।
नितिन गडकरी ने कंगना संग नागपुर में देखी थी फिल्म
बता दें दो दिन पहले कंगना रनौत ने नागपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की स्क्रीनिंग की थी तब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। गडकरी ने कंगना की फिल्म की जमकर तारीफ की थी। गडकरी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी जिममें उन्होंने लिखा था कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं फिल्म निर्माता और कलाकारों को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे देश के इतिहास के इस काले अध्याय को इतनी सच्चाई और उत्कृष्ठता से प्रस्तुत किया। गडकरी ने सभी को इस फिल्म को जरूर देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा ये भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दौर था।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis arrives at PVR Bandra to attend the special screening of the movie 'Emergency' organised by party MP and actress Kangana Ranaut. pic.twitter.com/3Uoyged3uG
— ANI (@ANI) January 16, 2025












Click it and Unblock the Notifications