कंगना रनौत के ट्वीट से उनके फैंस में मची खलबली, बोलीं- हर जगह भगवा झंडी लेकर घूमने की जरूरत नहीं

राजामौली ने हाल ही में अमेरिकी मैगजीन द न्यू यॉर्कर को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंधों पर खुलकर बात की थी।

 Kangana Ranaut defends filmmaker Rajamouli, tell ‘right wing’ not to target him

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो उनके राइट विंग सपोर्टस के लिए चौंकाने वाला है। कंगना ने फिल्म जगत को सपोर्ट ना करने वाले राइट विंग समर्थकों पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने राजामौली को सपोर्ट करते हुए कहा कि हर जगह भगवा झंडा लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। हाल ही में एसएस राजामौली के एक बयान के बाद हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए थे। एसएस राजामौली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर राजामौली ने की थी ये बात

धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर राजामौली ने की थी ये बात

राजामौली ने हाल ही में अमेरिकी मैगजीन द न्यू यॉर्कर को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने धर्म और हिंदू धर्मग्रंथों पर खुलकर बात की थी। राजामौली ने कहा कि वह एक वक्त तक बहुत ज्यादा धार्मिक रहे हैं, लेकिन हालांकि वह अभी भी नास्तिक नहीं बने हैं। हालांकि महाभारत और रामायण के लिए उनका प्रेम 'उन ग्रंथों के धार्मिक पहलू से दूर' बना हुआ है। राजामौली ने कहा कि, मैं अपने परिवार के धार्मिक उत्साह में फंस गया। मैंने धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना शुरू कर दिया, तीर्थ यात्रा पर जाने लगा, भगवा वस्त्र धारण करने लगा। इसके बाद कुछ दोस्तों के चलते मैं ईसाई धर्म में शामिल हो गया। मैं बाइबल पढ़ने लगा और चर्च जाने लगा। धीरे-धीरे इन सभी चीजों ने मुझे यह महसूस कराया कि धर्म अनिवार्य रूप से एक प्रकार का शोषण है।

राजामौली के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत

राजामौली के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत

राजामौली के इस बयान से उनका विरोध शुरू हो गया। इस मामले में अब कंगना रनौत राजामौली का सपोर्ट करती दिख रही है। एक राइट विंग सपोर्टर वेबसाइट के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना ने लिखा कि, ओवरएक्ट करने की जरूरत नहीं है। हर जगह भगवा झंडी लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। हमारा एक्शन हमारे शब्दों से ज्यादा बोलता है। एक प्राउड हिंदू होने के बाद भी हमें हर तरह के अटैक का सामना करना पड़ता है।

कंगना का झलका दर्द

कंगना का झलका दर्द

कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर लिखा कि,हमें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है और इसके अलावा हमें काफी निगेटिविटी का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम सबके लिए फिल्में बनाते हैं। हम कलाकार खासतौर पर कमजोर होते हैं, क्योंकि हमें तथाकथित राइट विंग से भी कोई सपोर्ट नहीं मिलता। हम पूरी तरह से अपने दम पर कायम हैं।

खुद ट्रोल्स के निशाने पर आईं कंगना

खुद ट्रोल्स के निशाने पर आईं कंगना

कंगना ने ट्रोल्स को निशाने पर लेते हुए कहा कि, इसलिए बैठ जाओ, हिम्मत भी मत करो, मैं राजामौली सर के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करूंगी। वो बारिश में एक लौ की तरह हैं, एक टैलेंटेड और नेशनलिस्ट हैं। उसे पाकर हम धन्य हैं। कंगना का ये नया रूप देखकर राइट विंग ट्रोल्स फिलहाल सदमे में हैं। कई यूजर्स कंगना पर निशाना साध रहे हैं।

Recommended Video

    Actress Kangana Ranaut की Bollywood वालों को चेतावनी, अगर फिर से ये शब्द सुना तो..| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+