रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- रोड रेज की निंदा करती हूं, हिंसक और जहरीले व्यवहार....
Kangana Ranaut On Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग उन्हेंऔर उनके ड्राइवर को घेरकर गलत बर्ताव करते नजर आ रहे हैं।
रवीना टंडन पर भीड़ ने किया हमला
आपको बता दें कि कुछ महिलाओं ने रवीना टंडन पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि ये आरोप गलत साबित हो चुके हैं। पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि रवीना टंडन पर लगे ये सारे आरोप झूठे हैं। इतना ही नहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है जिसे देखने के बाद लोगों के सामने सारा सच आ चुका है।

रवीना के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
रवीना टंडन के साथ हुए इस मामले के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी उनके सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने रवीना टंडन के साथ गलत करने वाले लोगों को जबरदस्त फटकार लगाई है। आपको बता दें कि कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। इसी वजह से वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
कंगना ने कहा- रोड रेज की निंदा करती हूं
इस बार भी रवीना टंडन के मामले में कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- रवीना टंडन जी के साथ जो कुछ भी हुआ वो चिंताजनक है। अगर अपोजिट ग्रुप में 5-6 और लोग होते तो वो लिंच हो चुकी होतीं। मैं इस तरह के रोड रेज की निंदा करते हैं।
रवीना टंडन ने नहीं की कोई टिप्पणी
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है- उन लोगों को फटकार लगाई जानी चाहिए। उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचना नहीं चाहिए। कंगना का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अभी तक मामेल को लेकर रवीना टंडन या उनकी टीम की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इस घटना को लेकर पहले कहा जा रहा था कि रवीना टंडन के ड्राइवर ने गाड़ी से तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसी के साथ ही लोगों ने रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को घेर लिया।












Click it and Unblock the Notifications