फिल्म 'रक्षा बंधन' की राईटर कनिका को कंगना ने कहा- 'हिंदू विरोधी', जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 03अगस्त। बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और इसी वजह से इस वक्त ट्विटर पर #BoycottRakshaBandhanMovie ट्रेंड भी कर रहा है क्योंकि फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लन के कुछ पुराने ट्वीट को लेकर लोग भड़के हुए हैं, क्योंकि उन ट्वीट में कनिका ने 'गौमूत्र' को लेकर कुछ बातें कहीं थीं। जिन्हें लोगों ने हिंदू विरोधी बताया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कनिका ने उन ट्वीट्स को अब डिलीट कर दिया है।

'हिंदू फोबिया और इंडिया विरोधी ट्वीट '

'हिंदू फोबिया और इंडिया विरोधी ट्वीट '

जिस पर अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्ट्रा पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 'हाहा, उन्हें आर्थिक नुकसान से ज्यादा कुछ नहीं होता... सिर्फ वित्तीय नुकसान का डर ही उनसे हिंदू फोबिया और इंडिया विरोधी ट्वीट डिलीट करा सकता है... और कुछ नहीं।' कंगना की पोस्ट इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म 'रक्षा बंधन'

फिल्म 'रक्षा बंधन'

गौरतलब है कि 11 अगस्त को आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रक्षा बंधन' रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा फिल्म में दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सादिया खतीब, सहेजमीन कौर और सीमा पाहवा भी हैं।

राईटर कनिका से नाराज लोग

राईटर कनिका से नाराज लोग

फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों की कहानी कहती है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया था लेकिन राईटर कनिका के ट्वीट और एक्टर अक्षय कुमार के वीडियो के कारण कुछ लोग इस फिल्म के प्रति नाराजगी दिखा रहे हैं।

क्यों हैं अक्षय कुमार से लोग नाराज?

क्यों हैं अक्षय कुमार से लोग नाराज?

अब आप पूछेंगे कि आखिर अक्षय कुमार से लोग क्यों खफा हैं? तो इसके पीछे कारण उनका एक पुराना वायरल वीडियो है। जिसमें वो लोगों को मंदिर के बारे में बता रहे हैं। उनका कहना है कि 'मंदिर' का मतलब होता है 'मन के अंदर', तो ईश्वर को मानने के लिए कहीं और जाने की क्या जरूरत है? वो तो आपके अंदर ही है, क्यों बार-बार लोग सवाल पूछते हैं कि भगवान कहां हैं? '

 'दूध वेस्ट करने से अच्छा है कि...'

'दूध वेस्ट करने से अच्छा है कि...'

इसके बाद वो वीडियो में शिवलिंग पर दूध चढ़ाने को लेकर भी बातें करते दिख रहे हैं, वो कहते हैं कि 'वहां दूध वेस्ट करने से अच्छा है कि आप इसे किसी गरीब को दें दे, उसी से असल में पुण्य मिलेगा।'

'ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं'

अक्षय के इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं, कुछ लोगों ने तो एक्टर को बॉलीवुड का सबसे पाखंडी अभिनेता तक कह दिया है और कहा है कि 'ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं इसलिए इनकी बात ध्यान देने की जरूरत नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+