'सनी लियोनी से पूछिये जरा...' उर्मिला के बाद कंगना ने घसीटा स्टार एक्ट्रेस का नाम, कमेंट पर तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranut on Sunny Leone: मंडी से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के पुराने विवादित बयान भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बोली थीं, जिसे सुनकर किसी को भी शर्म आ जाए। एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पॉर्न स्टार बताया था। जैसे ही कंगना सुर्खियों में आईं, उनके इस बयान की भी खूब आलोचना होने लगी। अब कंगना ने इस बयान पर चुप्पी तोड़ है और इस मसले पर सनी लियोनी को घसीट दिया।

कंगना रनौत का वो बयान चर्चा में था, जिसमें उन्होंने उर्मिला को लेकर आपत्तिजनक बात बोली थी। हर कोई इस बयान की आलोचना कर रहा था। हालांकि, कंगना ने आगे आकर इस मसले पर चुप्पी तोड़ी और कुछ ऐसा कहा, जो फिर से चर्चा में आ गया।

Kangana Ranaut

2024 में मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहीं कंगना रनौत ने 'सॉफ्ट पॉर्न' वाले विवादित बयान को लेकर कहा कि पॉर्न स्टार कहलाना कोई शर्म की बात नहीं होती। इसके बाद देखते ही देखते कंगना ने सनी लियोनी का नाम घसीट दिया, जो पूर्व में पॉर्न स्टार रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सनी एक ऐसा उदाहरण हैं, जो दिखाता है कि पॉर्न स्टार्स को भारत में कितनी इज्जत दी जाती है। क्या पॉर्न स्टार कोई आपत्तिजनक शब्द है?

नहीं.. इसमें कोई आपत्ति नहीं है। बस इतनी सी बात है कि ये शब्द समाज में स्वीकार्य नहीं है। ये सारी बातें कंगना ने 'टाइम्स नाऊ' की 2024 समिट में कहीं। कंगना ने कहा कि हमारे देश में जितना इज्जत पॉर्न स्टार्स को मिलता है, पूछिये सनी लियोनी से, उतना रिस्पेक्ट पूरी दुनिया में किसी को नहीं मिल सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+