सद्गुरु की खराब तबीयत देख बेहद इमोशनल हो गईं कंगना रनौत, कहा- मुझे लगा कि भगवान...

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी हुई है। सद्गुरु पिछले चार हफ्तों से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे। जिसके बाद 17 मार्च को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है।

ब्रेन सर्जरी के बाद सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो मैसेज सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद उनकी हालत अभी ठीक है। उनकी इस हालत को देख कंगना रनौत परेशान नजर आईं।

kangana-ranaut-breaks-down-after-sadhguru-undergoes-brain-surgery

कंगना ने एक्स पर अपनी चिंता भी जाहिर की है। कंगना ने एक्स पर लिखा, "आज जब मैंने सद्गुरु जी को आईसीयू बिस्तर पर लेटे हुए देखा तो मुझे अचानक उनके अस्तित्व की नश्वरता का एहसास हुआ, इससे पहले मुझे कभी यह ख्याल नहीं आया था कि वह हमारे जैसे ही हड्डियां, खून, मांस से बने हैं।"

कंगना ने आगे लिखा, "मुझे लगा कि भगवान चले गए हैं, पृथ्वी हिल गई है, आकाश ने साथ छोड़ दिया है, मुझे लगता है कि मेरा सिर घूम रहा है, मैं इस वास्तविकता को समझ नहीं पा रही हूं और इस पर यकीन नहीं करना चाहती हूं।"

कंगना ने आगे कहा कि मैं इससे टूट चुकी हूं, मैं सद्गुरु के लाखों भक्तों के साथ अपना दर्द साझा करना चाहती हूं, मैं खुद को संभाल नहीं पा रही हूं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि बेहतर होगा कि वह ठीक हो जाए अन्यथा सूरज नहीं उगेगा, दुनिया नहीं चलेगी...

आपको बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जग्गी वासुदेव से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आध्यात्मिक गुरु वासुदेव के सिर में गंभीर रूप से खून बहने के बाद उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर उनके मस्तिष्क की आपात सर्जरी की गई।

जानकारी के मुताबिक अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इस ऑपरेशन के बाद उन्होंने खुद का एक वीडियो बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें वे मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि डॉक्टरों ने उनका दिमाग खोला तो खाली निकला। अब वे ठीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+