'इमरजेंसी' के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली हैं कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, कहा-'अगर मेरी फिल्म चली...'

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसद बन गई। राजनीति के साथ एक्ट्रेस फिल्मों में भी एक्टिव हैं। इस बीच कंगना रनौत ने बॉलीवुड छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है।

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में कयासबाजी शुरू हो गई कि कंगना अब बॉलीवुड छोड़ देंगी। अब कंगना ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'मैं चाहूंगी कि लोग इसका फैसला करें।'

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी के ट्रेलर लॉन्स इवेंट के दौरान कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सवाल है, जिस पर मैं चाहूंगी कि लोग इसका फैसला करें। उदाहरण के लिए मैंने कभी नहीं कहा कि मैं लीडर बनना चाहती हूं। लोगों को कहना चाहिए कि आपको लीडर बनना चाहिए।'

कंगना रनौत ने आगे कहा कि, 'यह लोगों की पसंद है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। अगर मेरी आने वाली फिल्म इमरजेंसी फैंस को पसंद आती है ये चल जाती है तो मैं एक्टिंग करना आगे भी जारी रखूंगी। यदि मुझे लगता है कि सफलता मिल सकती है। मैं चाहती हूं कि लाइफ मेरा फैसला करें कि मुझे आगे क्या करना है। वैसे मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है कि मैं एक्टिंग करूं या राजनीति। मेरी जहां जरूरत होगी वहीं रहूंगी।'

बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म लंबे समय से टल रही थी। लेकिन अब 6 सितंबर को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे बड़े एक्टर्स लीड रोल में होंगे। अब देखना होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+