कंगना रनौत हर महीने कमाती हैं करोड़ों रुपए, फिल्मों के लिए लेती हैं मोटी फीस, कुल संपत्ति उड़ा देगी आपके होश

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ बेबाक बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। वह अक्सर कई तरह के मुद्दों पर बेझिजक अपनी दिल की बातें सबके सामने रखतीं नजर आती हैं। हालांकि इन सबके बीच ये बात बिल्कुल सही है कि कंगना रनौत ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही इस इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।

कंगना रनौत का 37वां जन्मदिन
कंगना रनौत फिल्मों की हीरोइन बनने के लिए घर से भाग गई थीं। वहीं बॉलीवुड में काम के लिए स्ट्रगल करने वाली कंगना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। कंगना रनौत आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस जन्मदिन के अवसर आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और करोड़ों की कमाई के बारे में।

Kangana Ranaut

घर से भागकर पहुंची थीं मुंबई
कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के छोटे से गांव भम्बाला में हुआ था। 37 साल ही एक्ट्रेस शुरू से ही बागी स्वभाव की रही हैं और अपना सपना पूरा करने के लिए 16 साल की उम्र में ही घर से भाग गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बिना गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है। हालांकि शुरुआत में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

करोड़ों में है कंगना रनौत की कमाई
कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म की लीड हीरोइन से लेकर डायरेक्टर तक वह खुद ही हैं। आपको बता दें कि समय के साथ कंगना रनौत एक्टिंग के साथ ही प्रोडक्शन की दुनिया में भी उतर गई हैं। कहा जाता है कि कंगना की कमाई आज के समय में करोड़ों में है।

एक फिल्म के लिए लेती हैं 17 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत की कुल संपत्ति करीब 125 करोड़ रुपये के आसपास है। कंगना हर महीने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 15 करोड़ रुपए के आसपास है। कंगना एक फिल्म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए कंगना 2 से 4 करोड़ रुपये तक लेती हैं।

मुंबई में करोड़ों का आलीशान फ्लैट
कंगना रनौत मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके इस लग्जीरियस फ्लैट की कीमत 16 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कंगना ने मुंबई के पाली हिल्स में तीन मंजिला बिल्डिंग भी खरीदी है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बिल्डिंग में कंगना ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बना रखा है।

मनाली में 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी
कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है, जहां उन्होंने अपना एक बहुत ही सुंदर बंगला बनवाया है। कंगना ने इस प्रॉपर्टी में ऑर्गेनिक फार्म, अस्तबल और कॉटेज भी तैयार करवाया है। मनाली स्थित इस बंगले में 8 बेडरूम हैं।

कंगना की महंगी गाड़ियोंका कलेक्शन
एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी रियल लाइफ में क्वीन की तरह ही रहती हैं। उनके पास शानदार और महंगी कारों का कलेक्शन है। कंगना ने पहली बार बीएमडब्ल्यू सीरीज की कार खरीदी थी। उसके बाद उन्होंने दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारें खरीदी, जिसमें मर्सिडीज बेंज जीएलई क्लास एसयूवी शामिल है। उनकी कार की कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+