'पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा दो', भारत-PAK तनाव के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान
Kangana Ranaut On Pakistan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी क चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दमदार एक्टिंग के साथ साथ कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में छा जाती हैं।
कंगना रनौत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
इस समय कंगना रनौत पाकिस्तान के खिलाफ दिल खोलकर बोलती नजर आ रही हैं। दरअसल भारत-पाक टेंशन के बीच कंगना ने सीधे तौर पर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पाकिस्तान को आतंकवादियों से भरा एक बुरा देश बताया है।

पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं
साथ ही कंगना रनौत ने कहा है कि इस दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान को मिटा देना चाहिए। आपको बता दें कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने पिछले 2 दिनों में भारत के कई हिस्सों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि इन सभी हमलों को भारत ने नाकाम कर दिया है।
पाकिस्तान की कायराना हरकत पर कंगना का बयान
ये ड्रोन हमले जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, सतवारी और उधमपुर इलाकों, पंजाब में अमृतसर और जालंधर और राजस्थान में बीकानेर और जैसलमेर के इलाकों में किए गए थे। वहीं पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर WION की एक न्यूज रिपोर्ट को रीपोस्ट किया है।
'पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा दो'
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने पाकिस्तान से पूछताछ की थी। इस रिपोर्ट के साथ, कंगना ने पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हुए लिखा है- ब्लडी कॉकरोच, खौफनाक, आतंकवादियों से भरा बुरा देश, दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाना चाहिए।
कंगना भारतीय सैन्य कार्रवाई को कर रहीं सपोर्ट
-इससे पहले कंगना रनौत ने अमृतसर के पास के एक इलाके का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने भारतीय S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की जमकर तारीफ की थी।
-वहीं एक दूसरे पोस्ट में कंगना रनौत ने जम्मू के लोगों से खतरों के बीच मजबूत बने रहने की अपील की थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- जम्मू निशाने पर...इंडियन एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया है। मजबूत बने रहो जम्मू।












Click it and Unblock the Notifications