अक्षय कुमार की 'सेल्फी' पर कंगना रनौत ने कसा तंज, बोलीं- करण जौहर की फिल्म की हुई ऐसी हालत

Kangana Ranaut On Selfiee: कंगना रनौत ने न सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' को लेकर तंज कसा है बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर पर भी एक बार फिर से कटाक्ष किया है।

kangana ranaut

Kangana Ranaut On Selfiee: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। आजकल कंगना रनौत लगभग सभी मुद्दों पर अपने विचार रखती नजर आती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और हर प्रकार के देस-विदेश के मुद्दों पर कंगना रनौत बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात कह जाती है। कभी तो वह कुछ खास लोगों की तारीफ करती नजर आती हैं तो कभी कभी वह इंडस्ट्री के कई लोगों पर तंज कसती भी दिखाई देती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'सेल्फी' को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसे सुनने के बाद खुद अक्षय कुमार को भी गुस्सा आ जाएगा।

करण जौहर पर कंगना ने कसा तंज

करण जौहर पर कंगना ने कसा तंज

कंगना रनौत ने न सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' को लेकर तंज कसा है बल्कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर पर भी एक बार फिर से कटाक्ष किया है। दरअसल उन्होंने फिल्म 'सेल्फी' के प्रोड्यूसर करण जौहर पर टिप्पणी की है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर के लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- करण की फिल्म 'सेल्फी' ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख की कमाई की और इस फिल्म के बारे में कोई भी एक भी बात नहीं कर रहा है।

कंगना ने कहा- फिल्म को कोई अच्छा नहीं कह रहा

कंगना ने कहा- फिल्म को कोई अच्छा नहीं कह रहा

कंगना रनौत ने कहा है- जिस तरह वह मुझे परेशान करते हैं, उस तरह से देखा जाए, तो उनकी फिल्म को एक भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वहीं कंगना ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए एक न्यूज क्लिप भी शेयर की है। उस क्लिप के अनुसार लोगों की मानें तो कंगना रनौत बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का मेल वर्जन हैं। इसके आगे कंगना ने लिखा है- मैं 'सेल्फी' फिल्म के फ्लॉप होने की खबर ढूंढ रही थी तो मैंने पाया कि सभी खबरें मेरे बारे में है। यह भी मेरी ही गलती है।

'सेल्फी मेरी वजह से फ्लॉप हुई है'

'सेल्फी मेरी वजह से फ्लॉप हुई है'

कंगना रनौत ने आगे कहा- कई स्टोरीज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें लिखा है कि फिल्म 'सेल्फी' मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। जबकि अक्षय कुमार सर ने इस चर्चा में करण जौहर के नाम का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया। इस तरह वह लोगों को बरगलाते हैं। लोगों में मेरे बारे में गलत धारणा बनाते हैं। ये बिल्कुल गलत है।

 अक्षय कुमार के फिल्म की पहले दिन की कमाई

अक्षय कुमार के फिल्म की पहले दिन की कमाई

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' गत 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म पहले ही दिन में कोई कमाल नहीं कर पाई है। अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 28 लाख रुपए की कमाई की है। ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की इस फिल्म को देखने के लिए लिए थिएटर्स में बहुत ही कम लोग पहुंचे थे।

अक्षय कुमार की फिल्में हो रही हैं फ्लॉप

अक्षय कुमार की फिल्में हो रही हैं फ्लॉप

साल 2022 में भी अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। अक्षय कुमार की 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पिट गई थीं। अब इस लिस्ट में फिल्म 'सेल्‍फी' का नाम भी जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों की मानें तो अक्षय कुमार को अपना ब्लॉकबस्टर करियर देखते हुए बहुत सोच-समझकर फिल्‍में करने की जरूरत है।

Recommended Video

    Actress Kangana Ranaut की Bollywood वालों को चेतावनी, अगर फिर से ये शब्द सुना तो..| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+