'किसिंग सीन करते वक्त बहने लगी शाहिद की नाक...' कंगना को याद आया ये किस्सा, एक्टर संग हुई बहस

शाहिद कपूर संग फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के वक्त का किस्सा याद करते हुए कंगना ने कहा कि तब शाहिद की नाक बह रही थी मेरे लिए ये मुश्किल हो गया।

मुंबई, 3 सितंबर: शाहिद कपूर और कंगना रनौत ने एक साथ फिल्म 'रंगून' में काम किया है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और शाहिद कपूर के बीच थोड़ी बहस भी हो गई थी और इसकी वजह किसिंग सीन करने के दौरान शाहिद की बहती नाक थी। कंगना रनौत ने फिल्म की शूटिंग के वक्त का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। कंगना के इस खुलासे के बारे में जानकर फैंस भी हैरान रह गए।

क्या बोलीं कंगना?

क्या बोलीं कंगना?

फिल्म रंगून की शूटिंग से अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कंगना रनौत ने डीएनए को बताया कि उन्हें इंटीमेट सीन्स करना पसंद नहीं है। यही कारण है कि ये शूट करते हुए उन्हें दिक्कत भी आती है। कंगना कहती हैं कि उन्हें किसी भी ऐसे शख्स को किस करने में दिक्कत होती है, जिसके साथ वे फॉर्मल हों।

'शाहिद की बड़ी-बड़ी मूछें'

'शाहिद की बड़ी-बड़ी मूछें'

इसके बाद कंगना ने वो मजेदार किस्सा शेयर किया, जब शाहिद को किस करते वक्त उनका दिमाग खराब हो गया। एक्ट्रेस बताती हैं कि शाहिद की बड़ी मूछें थीं ये टर्न ऑफ नहीं बल्कि एक ट्रैजिडी थी। कंगना ने अपना ये खराब अनुभव शेयर करते हुए काफी बातें बताईं।

'किस करते वक्त बह रही थी नाक'

'किस करते वक्त बह रही थी नाक'

फिर उन्होंने बताया कि किस करते वक्त शाहिद की नाक बह रही थी। शाहिद से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो वैक्स लगाते हैं तो उनकी नाक बह जाती है।

शाहिद कपूर ने बोली ये बात

शाहिद कपूर ने बोली ये बात

जब शाहिद कपूर से उस सीन को शूट करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि उन्हें सीन के बारे में कुछ भी याद नहीं है। ब्लैंक हो गया हूं मैं यार। वहां कीचड़ था।

कंगना पर लगाए आरोप

कंगना पर लगाए आरोप

इसके बाद शाहिद कपूर ने कंगना रनौत पर किसिंग सीन के बारे में झूठी बातें करने का आरोप लगाया। शाहिद कहते हैं कि मैं आपको बता दूं कि कंगना रनौत अपने दिमाग में ये सब चीजें बनाती हैं। उनकी अलग ही इमैजिनेशन है। मुझे कुछ भी याद नहीं है।

क्या दोनों के बीच हुई बहस?

क्या दोनों के बीच हुई बहस?

बताते चलें कि रंगून फिल्म की शूटिंग के वक्त खबरें ये भी थीं कि शाहिद और कंगना के बीच बहस भी हुई। ये भी कहा जा रहा था कि कंगना रनौत फिल्म को लेकर क्रिएटिव फैसलों में भी दखलअंदाजी कर रही थीं। हालांकि, कंगना और शाहिद दोनों से ही जब इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने इस बात से इंकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+