कंगना रनौत और जावेद अख्तर का केस आपसी सहमति से सुलझा? नहीं, सच्चाई भी जान लीजिए
Kangna Ranaut Javed Akhtar Case: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कानूनी जंग चल रही थी। ये मामला 2020 में शुरू हुआ था, जावेद ने कंगना के एक बयान को सुनने के बाद उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। बीते महीने खबर आई कि दोनों ने मिलकर मामला को रफा दफा कर दिया है। दोनों ने ये मामला कोर्ट में 5 साल चलने के बाद बाहर सुलझा लिया है।
अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जो कोर्ट के डॉक्यूमेंट की ऑफिशियल फोटो है। इसमें बताया गया कि कंगना ने जावेद से माफी मांगी है। क्या है सच्चाई इस पूरी खबर में जानिए।

जो डॉक्यूमेंट वायरल हो रहा है। उसमें लिखा है, साल 2020 की 19 जुलाई को एक इंटरव्यू दिया। जिसके बाद ये गलतफहमी शुरू हुई। अब मैं बिना शर्त के अपना ये बयान वापस लेती हूं। मैंने 19 जुलाई को इंटरव्यू में जो भी बयान दिए थे वो सभी वापस लेती हूं। मैं ये भी ध्यान रखूंगी की आगे कभी ऐसे बयान ना दूं। जावेद अख्तर को जो परेशानी हुई है, मैं उसके लिए उनसे माफी माफी मांगती हूं। वो इंडस्ट्री के सीनियर लोगों में से हैं। उनकी मैं इज्जत भी करती हूं। बता दें, इसमें कंगना के बयान के बयान के बाद जावेद अख्तर का भी बयान लिखा है। जिसमें उन्होंने कंगना की माफी को स्वीकार किया है।
बीते महीने जब ये मामला खत्म हुआ था, तब कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, मैंने और जावेद अख्तर जी ने आज अपना कानूनी मामला सुलझा लिया है। जावेद इस पूरे प्रकरण के दौरान बहुत काइंड थे। साथ ही वो मेरी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए गाने भी लिखेंगे। कंगना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो जावेद के साथ खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।
ये पूरा मामला कंगना के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ। 2020 में दिए इस इंटरव्यू में कंगना ने जावेद पर गंभीर आरोप लगाए थे और जुबानी हमला बोला था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जावेद ने 2016 में मुझे अपने घर बुलाया था। यहां उन्होंने ऋतिक रोशन और उनके परिवार से मांफी मांगने के लिए कहा था। ऐसा ना करने पर उन्होंने करियर खत्म करने की धमकी दी थी। इसी बयान के बाद जावेद अख्तर ने 2020 में उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया था। हालांकि 2023 में छपी रिपोर्ट्स में बताया गया कि जावेद ने कंगना के इन आरोपों का झुठलाया था। साथ ही ये भी कहा था कि जब कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ उनके घर आईं थी तो वो उन्हें जानते भी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications