कंगना रनौत और जावेद के बीच बरसों की कानूनी लड़ाई हुई खत्म, अब लिखेंगे उनकी फिल्मों के गाने!

Kangna Ranaut: कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कानूनी जंग चल रही थी। जावेद ने कंगना के एक बयान को सुनने के बाद उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। ये मामला 2020 में शुरू हुआ था, तभी से ये कोर्ट में चल रहा था। अब खबर है कि ये मामला अब रफा दफा हो गया है। दोनों ने ये मामला कोर्ट में 5 साल चलने के बाद बाहर सुलझा लिया है।

मामला सुलझने के बाद जावेद के साथ कंगना ने एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसके बाद फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों के बीच अब स कुछ सही हो गया है। पढ़िए पूरी खबर।

Kangana Ranaut

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, मैंने और जावेद अख्तर जी ने आज अपना कानूनी मामला सुलझा लिया है। जावेद इस पूरे प्रकरण के दौरान बहुत काइंड थे। साथ ही वो मेरी नेक्स्ट डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए गाने भी लिखेंगे। कंगना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो जावेद के साथ खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें ये पूरा मामला कंगना के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद शुरू हुआ। 2020 में दिए इस इंटरव्यू में कंगना ने जावेद पर गंभीर आरोप लगाए थे और जुबानी हमला बोला था। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जावेद ने 2016 में मुझे अपने घर बुलाया था। यहां उन्होंने ऋतिक रोशन और उनके परिवार से मांफी मांगने के लिए कहा था। ऐसा ना करने पर उन्होंने करियर खत्म करने की धमकी दी थी। इसी बयान के बाद जावेद अख्तर ने 2020 में उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया था। हालांकि 2023 में छपी रिपोर्ट्स में बताया गया कि जावेद ने कंगना के इन आरोपों का झुठलाया था। साथ ही ये भी कहा था कि जब कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ उनके घर आईं थी तो वो उन्हें जानते भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+