फिल्म 'धाकड़' का Kangana Ranaut ने किया ऐसा खुलासा कि फैंस देखने पर हो जाएंगे मजबूर

धाकड़ में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शाश्वत चटर्जी नजर आएंगे। इस बीच कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर एक नया खुलासा कर संस्पेंस क्रिएट कर दिया है।

मुंबई, 14 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ के प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। ये फिल्म 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। हाल ही में कंगना रनौत अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता, निर्माता दीपक मुकुट और निर्देशक रजनीश घई के साथ दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान उनकी पूरी टीम ने अपने मुख्य किरदार के बारे में बताया। वहीं कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर एक नया खुलासा भी किया।

Kangana ranaut Dhaakad

कंगना ने किया रजनीश घई का धन्यवाद
कंगना रनौत ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि, मैं इस परियोजना को लेने और मेरे साथ एक फिल्म करने के लिए हमारे निर्देशक को धन्यवाद देना चाहूंगी जबकि सभी ने उन्हें सुझाव दिया, 'आप कंगना के साथ अपनी पहली फिल्म कैसे कर सकते हैं।'

कंगना ने किया ये खुलासा
कंगना ने आगे कहा कि, मैं इस फिल्म के लिए नकली बंदूकों का इस्तेमाल करना चाहती थी क्योंकि 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लगी थी, लेकिन मेरे निर्देशक चाहते थे कि मुझे असली हथियारों का इस्तेमाल करना चाहिए। कंगना रनौत ने दावा किया है कि, "इस फिल्म का हिंदी सिनेमा में सबसे लंबा फाइट सीक्वेंस है, लगभग 14 मिनट।"

कंगना का मुख्य किरदार
बता दें कि, कंगना रनौत हमेशा अपनी फिल्म में कुछ अलग लेकर आती हैं। इस बार वह काफी दमदार भूमिका में नजर आएंगी। कंगना इस फिल्म में अग्नि नाम की एक कठोर और सख्त लड़की की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म में अर्जुन रामपाल रुद्रवीर के रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अब 20 मई को मालूम चलेगा कि, कंगना का ये किरदार जनता को कितना पसंद आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+