फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान मुंबई में गिरफ्तार, कहा- अगर मैं मरा तो इसे मर्डर समझना और इसका जिम्मेदार.....
Kamaal R Khan Arrested: कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। एक्टर, प्रोड्यूसर और फिल्म क्रिटिक केआरके अपने विवादित ट्विट्स के चलते भी लोगो के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केआरके को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
केआरके मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इस बात की जानकारी खुद केआरके ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करके लोगों को दी है। पोस्ट में केआरके ने कहा है कि उन्हें साल 2016 संबंधित एक मामले में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। केआरके ने ये भी कहा कि अगर उनकी जान चली जाती है तो वह एक मर्डर होगा।

न्यू ईयर मनाने जा रहे थे दुबई
इसके अलावा केआरके ने अपने पोस्ट में सलमान खान और उनकी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर भी जिक्र किया है। केआरके ने लिखा है- मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं। मैं नियमित रूप से अपनी कोर्ट की तारीखों पर जा रहा हूं। केआरके ने आगे लिखा- आज मैं न्यू ईयर के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।
केआरके ने कहा- मेरी मौत का जिम्मेदार कौन होगा?
केआरके ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 के एक केस में वॉन्टेड हूं। वहीं सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'टाइगर 3' मेरी वजह से फ्लॉप हो गई है। अगर किसी परिस्थिति में पुलिस स्टेशन और जेल में मेरी मौत हो जाती है तो आप सबको पता होना चाहिए कि ये एक मर्डर होगा। आप सभी को ये पता होना चाहिए कि इसका जिम्मेदार कौन है।
केआरके ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
आपको बता दें कि केआरके ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है। केआरके के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई को नाम खराब मत करो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बहुत ज्यादा ड्रामा। कुछ समझ में नहीं आता कि लोग कब सच बोलते हैं और कब फर्जी पब्लिसिटी के लिए ऐसे ड्रामा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications