बकरीद पर बेजुबान जानवरों की बलि नहीं देंगे ये एक्टर, पोस्ट कर लिखा, 'ये ईद ब्लडलेस मनाऊंगा'

Kamaal R Khan: 17 जून को देशभर में 'ईद-उल-अजहा' जिसे बलि का त्योहार कहा जाता है। इस मौके पर बकरे की बलि दी जाती है लेकिन कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स हैं जो इसके खिलाफ हैं। वहीं अब कमाल राशिद खान का बड़ा बयान सामने आया है।

कमाल राशिद खान को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। इस बार उन्होंने 'ईद-उल-अजहा' को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से तमाम फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं।

Kamaal R Khan

केआरके मनाएंगे ब्लडलेस 'ईद-उल-अजहा'
इस्लाम में 'ईद उल अजहा' को कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। ऐसे में केआरके ने ऐलान किया है कि वो 'ब्लडलेस' ईद मनाएंगे। एक्टर ने बकरीद पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं किसी भी जानवर की बलि देकर 'ईद-उल-अजहा' नहीं मनाऊंगा। मैं यह ईद बिना खून के मनाऊंगा। आइए रक्तहीन #EidUlAdha मनाएं।' सोशल मीडिया पर केआरके का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
केआरके के इस पोस्ट पर जहां कुछ फैंस ने उनका समर्थन किया वहीं अन्य लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी और एक्टर को ट्रोल करने लगे। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब कमाल आर खान इस तरह ट्रोल हुए हैं। बल्कि वो लगातार सोशल मीडिया पर ऐसे बयान देते रहते हैं जिसकी वजह से विवादों में घिर जाते हैं। हालांकि एक्टर का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

केआरके का बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा। उनकी ऐसी कई फिल्में रिलीज हुईं जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। अब फिल्मों से दूरी बनाने के बाद केआरके पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा उनका अपना एक यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह अक्सर बॉलीवुड पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+