Kakuda Trailer: सोनाक्षी सिन्हा की 'ककूड़ा' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Kakuda Trailer Out: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' के मेकर्स की हॉरर-कॉमेडी मूवी 'मुंज्या' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और अब इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार अपकमिंग फिल्म 'ककूड़ा' लेकर आ रहे हैं। लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

'ककूड़ा' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म का मजेदार और शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर डर भी लगेगा और हंसी भी छूट जाएगी। सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम स्टारर 'ककूड़ा' का ट्रेलर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

kakuda trailer

एक शापित गांव रतोड़ी की कहानी
'ककूड़ा' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शापित गांव रतोड़ी, जहां हर घर में दो दरवाजे हैं। एक बड़ा और दूसरा छोटा। छोटा दरवाजा ककूड़ा का है, जो हर मंगलवार को रात सवा सात बजे आता है और जिसने भी उसके लिए अपना दरवाजा खुला नहीं छोड़ा, उसका 13वें दिन किस्सा खत्म हो जाता है।

12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसे लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आगामी 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

'खुलेगा रतोड़ी का राज और क्या है ककूड़ा का श्राप'
मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- खुलेगा रतोड़ी का राज और क्या है ककूड़ा का श्राप। अब हर मंगलवार, शाम सवा सात बजे, दरवाजा खोलकर रखना, क्योंकि ककूड़ा आ रहा है। लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+