'मास्क निकालना पड़ेगा...' जया बच्चन को काजोल ने क्यों लगाई फटकार? वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में जया बच्चन को मास्क में देखकर काजोल ने उन्हें फटकार लगा दी। दोनों एक्ट्रेस का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 3 अक्टूबर: इन दिनों देश के कोने-कोने में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। आम से लेकर खास लोग तक दुर्गा पूजा में शामिल हो रहे हैं। फैंस के पसंदीदा फिल्मी सितारे भी इस कड़ी में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री काजोल और जया बच्चन को जुहू में एक पंडाल में देखा गया। जया बच्चन ने मास्क लगाया हुआ था। जया को मास्क में देख काजोल ने फनी रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को काजोल का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

साथ में स्पॉट हुईं काजोल-जया
हाल ही में जुहू में दुर्गा पूजा के दौरान काजोल और जया बच्चन को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों ही एक्ट्रेस इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने पूजा के दौरान साड़ी पहनी हुई थी।
वायरल हुआ वीडियो
दुर्गा पूजा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन ने मास्क लगाया हुआ है। इतने में काजोल जया बच्चन को मजेदार अंदाज में फटकारते हुए बोलती हैं कि मास्क निकालना पड़ेगा। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फैंस को पसंद आया काजोल का अंदाज
जया बच्चन भी काजोल की ये बात सुनकर मुस्कुराने लगती हैं। अब दोनों एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही दोनों की बॉन्डिंग को काफी क्यूट बता रहे हैं।

'काजोल ही कर सकती हैं ये काम'
एक यूजर ने कहा कि जया बच्चन को डांटने का काम सिर्फ काजोल ही कर सकती हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि कितनी जुबां केसरी मारी है। एक अन्य यूजर ने कहा कि परिवार में कोरोना था, ये भूल गईं क्या? एक शख्स ने इसे मां-बेटी का प्यार बताया।
दुर्गा पूजा में खूबसूरत दिखीं काजोल
बताते चलें कि काजोल हाल ही में दुर्गा पूजा में शामिल हुई थीं। लेकिन तब एक्ट्रेस परिवार के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने रेड और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही गोल्डन कलर के ईयररिंग्स भी कैरी किए हुए थे। काजोल के साथ उनके कजिन भाई और मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए। वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications