'अजय की दिखती है मेहनत, शाहरुख की नहीं', Kajol ने उठाया किंग खान की एक्टिंग पर सवाल?
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच अंतर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि, दोनों में से कौन ज्यादा मेहनत करता है।
Kajol Ajay Devgan And Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस लगातार अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच अंतर पर खुलकर बात की।

काजोल ने अजय और शाहरुख के बीच अंतर पर कही ये बात
आपको बता दें कि काजोल और शाहरुख खान रियल लाइफ में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन इसके बावजूद फैंस शाहरुख खान और काजोल की आन स्क्रीन जोड़ी बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस अब दोनों के बीच अंतर पर खुलकर बात की।

'अजय की दिखती है मेहनत, शाहरुख की नहीं'
दरअसल, काजोल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'शाहरुख खान अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हो सकता है कि उनकी मेहनत ना दिखती हो और अजय देवगन की दिखती है। लेकिन शाहरुख खान दिन-रात दिल और जान से काम करते हैं। वह हर फिल्म में अपना बेस्ट देते हैं। यही वजह है कि वह एक बहुत बड़े स्टार हैं'।

शाहरुख से जुड़ा काजोल ने बताया ये किस्सा
काजोल ने आगे शाहरुख खान से जुड़े कुछ पलों को याद किया और कहा कि, 'शाहरुख खान उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने बहुत पहले ही बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बना ली थी। मुझे अच्छे से याद है कि एक बार मैंने उन्हें जन्मदिन पर फोन किया था और कहा था कि आज तुम्हारा बर्थडे है। मैं तुमसे मिलने आ रही हूं। तभी शाहरुख खान ने मुझसे कहा कि, आ जाओ पर आज का दिन अच्छा नहीं है। क्योंकि मुझे बाहर जाना है, मुझे सभी लोगों से मिलना है, इंटरव्यू देना है। हालांकि अब मेरा बर्थडे सिर्फ मेरा नहीं रहा'।

पहले से कितने बदल गए शाहरुख खान?
यह पूछे जाने पर कि पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख किस तरह से बदल गए हैं? काजोल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने कुछ समय से उनके साथ काम नहीं किया है, लेकिन मैं जानती हूं कि वह अब खुद पर अधिक ध्यान देते हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए अलग से समय निकालते हैं'।

शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्में
आपको बता दें कि, काजोल और शाहरुख खान को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करेगी। अगर ऐसा हुआ तो ये फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। फिलहाल शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर व्यस्त हैं। तो वहीं काजोल की अगली फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications