अपने घर का बिजली का बिल देखकर काजोल के उड़े होश, कहा- ये तो सूरज की रोशनी का Bill है

Kajol On Electricity Bill: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस काजोल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि अवह पने घर का बिजली का बिल देखकर हैरान हो गई हैं।

काजोल ने बिजली का बिल देख कही ऐसी बात
काजोल ने अपने घर के बिजली का बिल देखकर कहा है कि ऐसा लग रहा है कि ये बिजली का नहीं बल्कि सूरज की रोशनी इस्तेमाल करने का बिल है। आपको बता दें कि काजोल का ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kajol On Electricity Bill

'ये सूरज की रोशनी इस्तेमाल करने का बिल है'
काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- मैंने अपना बिजली का बिल देखा। मुझे लग रहा है कि ये बिल सूरज की रोशनी के लिए, डिवाइन लाइट के लिए और टनल के आखिर में लगी लाइट के लिए है।

काजोल के बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि काजोल और उनके पति अजय देवगन अपने दोनों बच्चों, निसा देवगन और युग के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके घर का नाम शिवशक्ति है। इस शानदार और लग्जीरियस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए है।

पुलिस ऑफिसर के किरदार में काजोल
काजोल को आखिरी बार फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन और शहीर शेख नजर आए थे। वहीं पुलिस ऑफिसर के किरदार में काजोल भी काफी दमदार दिखाई दी थीं। लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।

काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
काजोल अब जल्द ही फिल्म 'महारागिनी' में नजर आएंगी। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसके डायरेक्टर चरण तेज उप्पलपति हैं। फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा दिखाई देंगे। इसके अलावा काजोल साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म 'सरजमीन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म से सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+