Salaam Venky: काजोल की 'सलाम वेंकी' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अकपमिंग फिल्म 'सलाम वेंकी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
Salaam Venky Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को आखिरी बार फिल्म तान्हाजी में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। जी हां काजोल अब अपनी आगामी फिल्म सलाम वेंकी में दिखाई देंगी। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म से जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी साझा की है।

फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
काजोल ने अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "एक बड़ी जिंदगी का बड़ा सेलिब्रेशन बस शुरू होने वाला है। सलाम वेंकी का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज हो रहा है।"
मां-बेटे के बॉन्ड पर आधारित है फिल्म
फिल्म सलाम वेंकी के पोस्टर की बात करें तो, इसमें काजोल के साथ विशाल जेठवा नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जहां विशाल जेठवा व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं पीछे से काजोल उनका सपोर्ट करते हुए व्हील चेयर पकड़े हुए खड़ी हैं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी मां और बेटे के बॉन्ड पर आधारित है। फिल्म में मां का किरदार काजोल निभाएंगी।
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिल्म का निर्देशन तमिल की फेमस एक्ट्रेस रेवती ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को थिएटर में दस्तक देगी। खैर इस फिल्म में अभी अन्य किरदारों का खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications