Kajol को अपनी ही स्किन कलर की वजह से करना पड़ा संघर्ष, लोग मारते थे 'काली' और 'मोटी' के ताने
बॉलीवुड इंडस्ट्री में काजोल को अपनी स्किन की वजह काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें 'काली' और 'मोटी' का लोग ताना मारते थे।

Kajol: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल हमेशा से अपनी स्किन की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपने दमदार किरदार से फैंस के दिलों में राज किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि इन तानों का उन पर कैसा प्रभाव पड़ा।
काजोल का बड़ा खुलासा
काजोल भले ही आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं लेकिन उनके स्किन कलर को लेकर लोग आज भी आगे नहीं बढ़ पाए हैं। वे पहले भी और आज भी एक्ट्रेस के कलर को लेकर ताने मारते हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की और बताया कि इन सबकी वजह से उन्हें खुद को यकीन दिलाने में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था कि वह वास्तव में सुंदर हैं।

स्किन कलर की वजह से सहना पड़े ताने
काजोल ने एक चैट शो के दौरान इस मामले में बातचीत की। उन्होंने बताया कि, जब वह इन तानों से परेशान आ चुकी थीं तो उन्होंने खुद को शीशे में देखना शुरू किया और खुद को यकीन दिलाया कि, वह बहुत सुंदर हैं। उन्होंने कहा, ' मैं वैसी बनी रही जैसी मैं रहती हूं, और जैसा कि मैंने कहा कि आप इसे फेक बना देते हैं, जब तक आप इस पर विश्वास नहीं करते।'

एक्ट्रेस ने बताया कैसी हुईं गोरी
काजोल अक्सर गोरा होने के लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जो वह एकदम से गोरी हो गईं। एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, उन्होंने गोरा होने के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि, वह शूटिंग के दौरान अक्सर धूप में रहती थीं जिसकी वजह से उनकी स्किन डार्क हो गई। लेकिन अब वह धूप में काम नहीं करती इसलिए अब उनकी स्किन ठीक हो गई।












Click it and Unblock the Notifications