'बेटी को नहीं, अब बेटों के साथ....', काजोल ने बच्चों की फोटो शेयर कर लोगों को कही ऐसी बात

Kajol On Kolkata Doctor Case: देशभर में गत 19 अगस्त 2024 को बड़े ही धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने अपने भाई-बहनों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने होनों बच्चों, बेटी नीसा और बेटे युग की फोटो पोस्ट की थी।

काजोल ने शेयर की अपने बच्चों की फोटो
काजोल ने न केवल बच्चों की फोटो पोस्ट की बल्कि सभी भाइयों और बहनों के लिए एक खास मैसेज भी भेजा। उनका ये मैसेज कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस से जुड़ा था। काजोल ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बढ़ती चिंताओं और बेटों की परवरिश में सुधार के महत्व के बारे में खुलकर बात की।

kajol

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काजोल का बयान
काजोल ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों नीसा और युग की एक फोटो शेयर की और पुरुषों से आसपास की महिलाओं की सुरक्षा और भलाई करने के लिए कहा है। काजोल का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

काजोल की पोस्ट हुई वायरल
काजोल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- रक्षा करने वाले आज तुम्हारा दिन है। आज सभी रक्षक समझें कि यही वह चीज है जो तुम्हें एक पुरुष बनाती है। अपने आसपास की महिलाओं को बिना किसी डर के जीने के लिए पर्याप्त सुरक्षित महसूस कराएं। आइए हमारे बेटों को हम बेहतर बनना सिखाएं। बेटों के साथ बैठें और उन्हें अच्छी चीजें सिखाएं। #हैप्पीरक्षाबंधन #सिबलिंगलव #प्राउडमॉम।

काजोल की पोस्ट पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक फैन ने काजोल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा- मैं कामना करता हूं कि आप हमेशा खुश रहें और आपके बच्चे सुरक्षित रहें। आपके बच्चे आपके लिए भाग्यशाली हैं। वहीं एक दूसरे एक फैन ने लिखा है- आपके अद्भुत बच्चे हैं, काजोल, मैं आपके परिवार से प्यार करता हूं, भगवान आपको आशीर्वाद दें। एक यूजर ने लिखा है- बहुत बढ़िया विचार हैं मैडम।

काजोल और अजय देवगन की शादी और बच्चे
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने साल 1999 में एक्टर अजय देवगन से शादी की थी। कपल के दो बच्चे, 21 साल की बेटी नीसा और 13 साल का बेटा युग हैं। काजोल जल्द ही कायोज ईरानी की फिल्म 'सरजमीन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान डेब्यू करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+