काजोल का बर्थडे मनाने केक लेकर उनके घर पहुंचे फैंस, वीडियो देख बिगड़ गए लोग, की जा रहीं ट्रोल
मुंबई, 6 अगस्त: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने आज 5 अगस्त को अपना 47 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कई हिट फिल्मो में काम करने वाली काजोल के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर तो उनको लोगों ने विश किया ही कुछ फैंस केक लेकर उनके घर ही पहुंच गए। एक परिवार जब केक लेकर उनके घर के सामने पहुंचा तो एक्ट्रेस बाहर आईं लेकिन उनका बर्ताव रुखा ही रहा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है।

काजोल मास्क लगाकर लोगों से मिलने आईं
वायरल भयानी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि काजोल के बर्थडे के मौके पर कुछ लोग काजोल के घर के बाहर पहुंचे। जिस पर काजोल मास्क लगाकर उन लोगों से मिलने आईं और केक भी काटा। केक काटने के बाद वो हाथ जोड़कर चली गईं। इन लोगों में एक लड़की थी लेकिन काजोल ने सबसे दूरी बनाकर रखी और ज्यादा कुछ कहे वापस चली गईं। जिससे ये लोग निराश दिखे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रोल किया जा रहा है।
लोग बोले- दो शब्द बोलने से कुछ बिगड़ नहीं जाता
काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग काजोल के इस बर्ताव के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि छोटे बच्चों से तो कम से कम काजोल मिल सकती थीं। इससे बच्चे खुश हो जाते। कई लोगों ने कमेंट कर कहा है कि दूर से चलकर आए लोगों से वो ऐसे बच रही हैं जैसे उनको कोई बदबू आ रही है। ये लोग इतनेप्यार से आए और ये अभिनेत्री उनको छूना गवारा नहीं कर रही। आखिर लोग ऐसे लोगों को इतना प्यार देते ही क्यों हैं।

काजोल ने मनाया 47वां जन्मदिन
काजोल ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने के नाम पर बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फिल्में हैं। खासतौर से शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी काफी ज्यादा हिट रही है। शाहरुख और काजोल की साथ में 'बाजीगर', 'डीडीएलजे', 'कुछ कुछ होता है', 'माई नेम इज खान', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्में सुपरहिट रहीं। काजोल को आखिरी बार फिल्म 'त्रिभंगा' में देखा गया था। फिलहाल वो 'शशि ललिता', 'वेलैइला पट्टाधारी 3' नामक बायोपिक फिल्म और शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की एक फिल्म में काम कर रही हैं। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से 1999 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications