Kajol Birthday: दो बार मिसकैरेज का भयानक दर्द सह चुकी हैं काजोल, बताई क्या हो गई थी उनकी हालत
Kajol Miscarriage Story: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने अपनी कड़ी मेहनत से आज इंडस्ट्री में अपीन एक अलग जगह बना ली है। वह लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बेखुदी' की थी। वहीं दर्शकों ने काजोल और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब प्यार दिया है। आज काजोल अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि काजोल ने अपने प्यार बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की है और दोनों को इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक समझा जाता है।
गर्भपात का दर्द सह चुकी हैं काजोल
काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे, बेटी नीसा और बेटा युग, हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि काजोल इन दोनों बच्चों को जन्म देने से पहले दो बार दर्नाक मिसकैरेज झेल चुकी हैं। काजोल ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। काजोल ने बताया था कि दर्शक उन्हें एक खुशमिजाज एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं लेकिन वह अपने रियल लाइफ में काफी दर्द सह चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं काजोल ने कैसे की थी अजय देवगन से शादी और कैसे हुए थे दो मिसकैरेज।

23 साल पहले हुई थी काजोल और अजय देवगन की शादी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अभिनेता-निर्माता-निर्देशक अजय देवगन की शादी को 23 साल हो चुके हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया था। ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को दिए गए इंटरव्यू में काजोल ने बताया था- मैं और अजय देवगन 4 साल से डेटिंग कर रहे थे। फिर एक दिन हमने शादी करने का फैसला किया। काजोल ने आगे बताया- मेरे पिता को ये शादी मंजूर नहीं थी। कुछ दिनों तक उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की थी। दरअसल वह चाहते थे कि मैं अभी शादी न करूं और अपने करियर पर फोकस करूं, पर आखिरकार वह मान गए थे।
हनीमून पर बीमार हो गए थे अजय देवगन
काजोल ने कहा- हमने घर पर शादी की और मीडिया को वेन्यू गलत बता दिया। हम चाहते थे कि इस दिन कोई भी मीडिया हमारे आसपास न हो। हमने पंजाबी और मराठी रीति रिवाज से शादी की थी। काजोल ने अपने हनीमून के बारे में बताया- मैं एक लंबा हनीमून चाहती थी। मैं हनीमून पर सिडनी, हवाई, लॉस एंजिल्स जाना चाहती थी। लेकिन इसमें काफी लंबा समय लगने वाला था। काजोल ने आगे कहा- अचानक अजय देवगन बीमार पड़ गए और हमें हनीमून से जल्दी घर लौटना पड़ा।
'कभी खुशी कभी गम' के समय काजोल का हुआ था गर्भपात
काजोल ने खुलासा किया कि उनका दो बार गर्भपात हो चुका है। काजोल ने इंटरव्यू में बताया था- मैंने और अजय ने शादी के तुरंत बाद ही बच्चे पैदा करने की योजना बनाना शुरू कर दिया था। साल 2001 में जब फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग के आखिरी चरण में मैं प्रेग्नेंट थी। लेकिन अचानक ही मेरा मिसकैर्ज हो गया था। जिस दिन मेरा गर्भपात हुआ और मैं अस्पताल में थी, उसी दिन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम रिलीज' हुई थी।
काजोल का दो बार हुआ है मिसकैरेज
फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही थी लेकिन मुझे खुशी नहीं हो रही थी। उसके कुछ समय बाद मेरा एक और गर्भपात हुआ था और ये बहुत ही कठिन था। लेकिन आखिरकार हमारा परिवार पूरा हुआ और आज मेरे दो बच्चें, नीसा और युग हैं। हम चारों बहुत ही खुश रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications