'मेरे पति से दूर रहना...', कंगना रनौत पर भड़की थीं काजोल, क्या Kangana-अजय देवगन का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?

Kajol On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में लोकसभान चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर शानदार जीत हासिल की है। हालांकि उसके बाद ही कंगना रनौत के साथ थप्पड़ कांड हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

कंगना रनौत का 'थप्पड़ कांड'
कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर मारा गया थप्पड़ कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक मिहला गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मारा था जिसके बाद से एक्ट्रेस लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इस घटा के बाद से ही लोग कंगना रनौत के बारे में तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

Kajol

अजय देवगन और कंगना रनौत का अफेयर
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस काजोल बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं लेकिन एक समय पर इन दोनों के रिश्ते में भी तकरार शुरू हो गई थी जिसकी वजह कंगना रनौत थीं। खबर थी कि अजय देवगन एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में जुड़ चुके थे।

काजोल ने कंगना रनौत पर निकाला था गुस्सा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि कंगना रनौत और अजय देवगन की नजदीकियों बढ़ने लगी थीं जिसके चलते काजोल परेशान रहने लगी थीं। कहा जाता है कि फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई' की शूटिंग के दौरान ही कंगना रनौत और अजय देवगन पास आने लगे थे और जैसे ही ये बात काजोल को पता चली थी तो उन्होंने अपने पति के साथ साथ कंगना को भी धमकी तक दे डाली थी।

पति अजय देवगन को काजोल ने दी थी धमकी
रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही काजोल को इस बात का पता चला कि कंगना रनौत और उनके पति अजय देवगन के बीच क्लोजनेस बढ़ रही है तो वह भड़क गई थीं। काजोल ने उस समय अजय देवगन को धमकी दे डाली थी कि वह बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली जाएंगी।

अजय देवगन ने तुरंत छोड़ दिया था कंगना का साथ
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि काजोल ने कंगना रनौत पर भी अपना गुस्सा उतारा था और उन्हें भी धमकी दी थी। काजोल ने कंगना से कहा था कि वह उनके पति से दूर रहें नहीं तो अच्छी नहीं होगा। कहा जाता है कि अजय देवगन भी कंगना को पसंद करने लगे थे। ऐसे में अजय देवगन ने मेकर्स से कहकर तेज और रासकल्स जैसी फिल्मों में कंगना रनौत को कास्ट किया था जबकि डायरेक्टर्स ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते थे। वहीं काजोल की धमकी के तुरंत बाद ही अजय देवगन ने कंगना का साथ छोड़ दिया था और फिर दोनों के लिंक अप की खबरें आनी भी बंद हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+