काजोल-अजय देवगव की बेटी नीसा कर रही हैं इस कॉलेज से पढ़ाई, 'पार्टी गर्ल' को देनी पड़ती है इतनी फीस

Nysa Devgn College: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन बेटी नीसा अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। नीसा देवगन ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दरअसल नीसा को पार्टी करना खूब पसंद है। वह अक्सर देश-विदेश में अपने दोस्तों के साथ पार्टी तरती नजर आती हैं। उनकी पार्टीज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नीसा फिलहाल क्या करती हैं। आइए आपको बताते हैं नीसा देवगन की पढ़ाई के बारे में।

देश के सबसे महंगे स्कूल में नीसा ने की है पढ़ाई
काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी नीसा का जन्म अप्रैल 2003 में मुंबई में हुआ था। नीसा अपनी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों लोग नीसा के ग्लैमरस लुक को लेकर बातें करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि नीसा ने देश के सबसे महंगे स्कूल में पढ़ाई की है। दरअसल वह मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रही हैं।

kajol

धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ी हैं नीसा देवगन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी से 7वीं कक्षा तक की फीस एक लाख 70 हजार रुपए है। वहीं 8वीं से 10वीं (IGCSE Board)तक की फीस 4 लाख 48 हजार रुपये है। इसके अलावा 8वीं से 10वीं (ICSE Board) की फीस एक लाख 85 हजार रुपये है। धीरूभाई अंबानी स्कूल में 11वीं और 12वीं (IDBP) बोर्ड की सालाना फीस 9 लाख 65 लाख रुपये है।

नीसा के कॉलेज की फीस है एक करोड़ रुपए
नीसा देवगन ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ही की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए सिंगापुर चली गई थीं। उन्होंने सिंगापुर स्थित यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल नीसा स्विट्जरलैंड स्थित ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। खबर है कि इस कॉलेज की फीस के रूप में नीसा को सालाना एक करोड़ रुपए देने पड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+