'मुझे जमीन पर पटक-पटककर मारा, मेरे साथ गलत किया', काजल राघवानी का शॉकिंग खुलासा, शादीशुदा मर्द ने की ऐसी हालत

Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस शो में जमकर हंगामा मचा रही हैं और कई चौंकाने वाले खुलासे भी कर रही हैं। उन्होंने अपनी सच्चाई और सादगी से फैंस का दिल भी जीत लिया है। फिलहाल काजल राघवानी इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ और भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल खोलने में लगी हुई हैं।

काजल राघवानी ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की
हाल ही में इस शो में काजल राघवानी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करती नजर आई हैं। काजल ने कहा कि वह शादीशुदा एक्टर संग रिलेशनशिप में थीं लेकिन बाद में हीरो ने उन्हें छोड़ दिया था। ब्रेकअप का दर्द बयां करते हुए काजल राघवानी ने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके साथ काफी गलत चीजें हुई हैं। रिलेशनशिप में रहते हुए लोगों ने उन पर कई बार बिना किसी गलती के हाथ उठाया है।

Kajal Raghwani

'तुम्हारी फैमिली को बर्बाद कर दूंगा'

काजल राघवानी ने रोते हुए कहा- परिवार का खर्च मैं अकेले उठाती हूं। इस वजह से मैं कोई एक्शन नहीं ले पाई। मुझे खूब मारा गया था और धमकी दी गई थी कि मेरी फैमिली को बर्बाद कर दिया जाएगा। तब मैं डर गई थी। मुझे पता था कि अगर मैं कुछ बोलूंगी तो यहां कोई सपोर्ट नहीं करेगा क्योंकि सबके कनेक्शन हैं और मैं आउटसाइडर हूं, तो मैं बस काम और अपनी अपनी फैमिली पर ही फोकस करती थी।

'शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ते में क्यों गईं?'

काजल राघवानी से पूछा गया कि वो शादीशुदा मर्द के साथ रिश्ते में क्यों गईं? इस पर उन्होंने कहा- मुझे पिता का प्यार नहीं मिला। वो हीरो मुझे प्यार करता था, मेरा ख्याल रखता था, इसलिए मैं प्यार में पड़ गई थी। उसने मुझसे कहा था कि उसका पत्नी और बच्चों संग रिश्ता खराब है। ऐसे में मैं इमोशनल हो जाती थी। मैंने उस शादीशुदा एक्टर के साथ करवाचौथ भी मनाया था। वो इंसान जानता था कि वो शादीशुदा है, तो फिर मेरे साथ रिश्ते में क्यों आया?

'बाल पकड़कर, जमीन पर पटक-पटककर मुझे मारा था'

-काजल ने आगे खुलासा किया कि जिस एक्टर ने उन पर हाथ उठाया था, वो कोई दूसरा एक्टर था। काजल ने आगे कहा- जब उसने मुझे मारा था, तो मैंने भी पलटकर थप्पड़ मार दिया था लेकिन फिर उसने मेरे बाल पकड़कर, जमीन पर पटक-पटककर मुझे मारा था। काजल ने कहा कि उस हीरो के लिए उन्होंने अपना हाथ भी काट लिया था क्योंकि वो उससे अंधा प्यार करती थीं लेकिन फिर भी वो एक्टर उन्हें खराब हालत में छोड़कर चला गया था।

-काजल राघवानी से पूछा गया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था, तो इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक्टर अपने ऑफिस में एक लड़की संग रुका था। किसी ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज भेज दी थी। जब उन्होंने एक्टर से सवाल किया तो उसने कहा कि उनका यही एंटरटेनमेंट है। इस वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+