'MMS Video लीक कांड' की काजल कुमारी के पास कितनी संपत्ति? 15 साल की लड़की कहां-कहां से करती है कमाई?

Kajal Kumari Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती कलाकार काजल कुमारी जो सिर्फ 15 साल की हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित प्राइवेट वीडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं।

साल 2010 से काम कर रही हैं काजल कुमारी
साल 2010 में बिहार के विक्रमगंज में जन्मी काजल कुमारी ने बेहद कम उम्र में अपने डांस, रील्स और बड़े भोजपुरी सितारों, खासकर खेसारी लाल यादव के साथ काम कर अपनी पहचान बनाई है।

Kajal Kumari Net Worth

क्या-क्या काम करती हैं 15 साल की काजल?

-पिछले एक साल में काजल कुमारी के इंस्टाग्राम और यूट्यूब फॉलोअर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। वह न सिर्फ डांस और एक्टिंग करती हैं बल्कि कई सांस्कृतिक आयोजनों में लाइव गाना भी गाती हैं। उनकी इसी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से वह दर्शकों के बीच एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

-काजल कुमारी का परिवार आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आता है। वह अपनी मां, भाई और बहन के साथ रहती हैं। उनके पिता फिलहाल मेडिकल रेस्ट पर हैं। परिवार की जिम्मेदारी कम उम्र से ही काजल कुमारी के कंधों पर है।

काजल कुमारी की कुल संपत्ति और कमाई

-कम उम्र के बावजूद काजल कुमारी की कमाई कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती है। साल 2025 में काजल कुमारी की अनुमानित मासिक आय 2.5 लाख से 4 लाख रुपए के बीच बताई जाती है। ऐसे में काजल की कुल संपत्ति 50 लाख रुपए के आसपास है।

-काजल कुमारी की ज्यादातर कमाई डिजिटल कंटेंट, म्यूजिक वीडियोज, लाइव शोज और ब्रांड प्रमोशन से होती है। इसके अलावा उन्हें कई नए भोजपुरी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ MMS वीडियो लीक होने का विवाद?

-कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक कथित प्राइवेट वीडियो तेजी से फैलने लगा था जिसे कुछ अकाउंट्स ने काजल कुमारी से जोड़कर वायरल कर दिया था। वीडियो सबसे पहले टेलीग्राम चैनलों और कई भोजपुरी फैन पेजेज पर दिखा जिसके बाद इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर #KajalKumariVideo ट्रेंड करने लगा था।

-डिजिटल एक्सपर्ट्स ने बताया है कि वीडियो 100 फीसदी फर्जी है। वहीं टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने वीडियो की जांच में पाया है कि चेहरे की बनावट में असमानता है, लाइटिंग और बैकग्राउंड का मिसमैच हो रहा है, पिक्सल में डिस्टॉर्शन है, होंठों की मूवमेंट और आवाज सिंक नहीं हो रही है। इन सभी के आधार पर विशेषज्ञों ने इसे AI से बनाया गया डीपफेक वीडियो बताया है।

काजल कुमारी के परिवार वालों ने दिया था ऐसा बयान

आपको बता दें कि वीडियो के वायरल होते ही काजल कुमारी के परिवार वालों ने एक बयान जारी कर कहा था कि वीडियो पूरी तरह नकली है। परिजनों का दावा था कि अज्ञात लोगों ने वीडियो हटाने के बदले 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। लगातार धमकी भरे मैसेजेस भी भेजे जा रहे थे। परिवार के अनुसार ये सब किसी ब्लैकमेलिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है।

AI तकनीक से बढ़ता खतरा

-AI और डीपफेक तकनीक ने मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है। एक्सपर्ट्स चेतावनी दे चुके हैं कि भारत में अभी भी इस तरह के मामलों को रोकने के लिए मजबूत कानून और तकनीकी सुरक्षा सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं हैं।

-इसी वजह से किसी भी कलाकार के नाम पर फेक वीडियो मिनटों में वायरल हो जाते हैं और पीड़ित को मानसिक, व्यक्तिगत और प्रोफेशनल नुकसान झेलना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+