Kajal Kumari ने MMS के बाद Live वीडियो में ये क्या कर डाला? 15 साल की एक्ट्रेस ने मां के साथ कर दी ऐसी हरकत
Kajal Kumari MMS Video Live: भोजपुरी इंडस्ट्री की नाबालिग एक्ट्रेस काजल कुमारी इन दिनों एक कथित MMS वीडियो के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरे भोजपुरी जगत में हड़कंप मचा दिया है।
काजल कुमारी का वीडियो एआई जनरेटेड है
बताया जा रहा है कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और AI-जनरेटेड है। इसके साथ ही इस मामले में ब्लैकमेलिंग और 30 लाख रुपये की उगाही की साजिश का खुलासा भी हुआ है और पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।

MMS लीक केस में एक शख्स गिरफ्तार
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजल कुमारी MMS लीक केस में फेक वीडियो के जरिए 15 साल की एक्ट्रेस को बदनाम करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंचल कुमार उर्फ चंचल बदमाश, निवासी मतुली (रोहतास) के रूप में हुई है।
-पुलिस को इस कार्रवाई से इस साइबर साजिश के कई अहम सुराग मिले हैं। जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि चंचल के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया है जिसमें कथित वीडियो शेयरिंग और व्हाट्सएप ग्रुप्स के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं।
काजल कुमारी ने लाइव वीडियो पर दे दी ऐसी धमकी
-आपको बता दें कि काजल कुमारी का कथित एमएमएस सोशल मीडिया पर फैलने के बाद एक्ट्रेस ने लगातार कई वीडियोज जारी कर अपना पक्ष रखा था और आरोपियों पर खुलकर निशाना साधा था। वायरल MMS के बाद काजल कुमारी काफी गुस्से में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कई वीडियोज बनाकर लोगों को लताड़ लगाई थी।
-काजल कुमारी ने कहा था- 30 लाख रुपये की धमकी देते हो हमको। सुन लो मैं डरने वालों में से नहीं हूं। जो लोग मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं, उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि उनका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।
काजल कमारी ने लाइव वीडियो में मां को लगाई फटकार
-एक लाइव वीडियो में तो 15 साल की काजल कुमारी अपनी मां पर ही भड़क गई थीं। काजल ने लाइव वीडियो में ही अपनी मां को फटकार लगा दी थी। दरअसल काजल फेक प्राइवेट वीडियो को लेकर लाइव वीडियो में कुछ खास लोगों पर निशाना साध रही थीं लेकिन इसी बीच पीछे से उनकी मां ने कुछ कह दिया जिसे सुन वह तिलमिला उठी थीं।
-काजल कुमारी ने शुरुआत से ही कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है। एमएमएस में जो चेहरा दिख रहा है वो उनका नहीं है। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि कुछ लोगउन्हें गिराना चाहते हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
-जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66A और 67 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता नाबालिग है, इसलिए POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और उन सभी अकाउंट्स की पहचान की जा रही है जिन्होंने वीडियो शेयर किया है।
-वहीं काजल कुमारी के परिवार ने सरकार से मांग की है कि डीपफेक वीडियो और ऑनलाइन मॉर्फिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं ताकि भविष्य में किसी और कलाकार के साथ ऐसा न हो।
-भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारों ने काजल के समर्थन में बयान दिए हैं। कई सेलेब्स ने पोस्ट कर लिखा कि टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल समाज के लिए खतरा बनता जा रहा है और नाबालिग कलाकारों की सुरक्षा के लिए डिजिटल निगरानी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications