नीलम नहीं तो कौन थी पवन सिंह की पहली पत्नी? क्यों तोड़ दिया रिश्ता! ज्योति सिंह के नए दावे ने मचाई खलबली
Jyoti Singh Big Claims About Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह की निजी जिंदगी अब सिर्फ कोर्ट का मामला नहीं रही, बल्कि यह एक सियासी अखाड़ा बन चुकी है। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके तलाक का मामला चल रहा है, लेकिन इस बीच ज्योति सिंह का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पवन सिंह की पहली शादी को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।
ज्योति सिंह ने न सिर्फ पवन की कथित पहली पत्नी का नाम बदला, बल्कि यह भी बताया कि उनसे पीछा छुड़ाने के लिए एक मोटी कीमत चुकाई गई थी।{

नीलम नहीं, रीना रानी थीं पवन की पहली पत्नी?
आम तौर पर यही माना जाता रहा है कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम देवी थीं, जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद ही आत्महत्या कर ली थी। लेकिन ज्योति सिंह का दावा चौंकाने वाला है।
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योति सिंह कहती हैं कि, 'पहली शादी उनकी रीना रानी से हुई थी। खुद के मुंह से उन्होंने मुझे बताया था। उनसे पीछा छुड़ाने के लिए मुंबई का एक फ्लैट पवन जी ने उनको दे दिया था।'
कौन थीं रीना रानी?
ज्योति के इस दावे के मुताबिक, रीना रानी भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस थीं और उम्र में पवन सिंह से बड़ी थीं। यह भी कहा जाता है कि आनन-फानन में हुई यह गुपचुप शादी जल्द ही टूट गई थी। हालांकि, पवन सिंह या रीना रानी, दोनों में से किसी ने भी आज तक इस कथित रिश्ते और इसके निपटारे (Settlement) पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
₹30 करोड़ की एलिमनी और कानूनी दांव-पेच
यह चौंकाने वाला खुलासा ऐसे समय में आया है जब पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का विवाद अपने चरम पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह से ₹30 करोड़ की एलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग की है, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
इस मामले में क्या है वकील का बयान
पवन सिंह के वकील ने इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एलिमनी का कोई निश्चित आदेश अदालत ने नहीं दिया है, और इस पर फैसला पवन सिंह की वित्तीय स्थिति के आधार पर ही लिया जाएगा। वकील ने यहां तक कहा कि 'इतने अपमान के बाद, कौन उन्हें स्वीकार करेगा?'
राजनीतिक मोड़ और गंभीर आरोप
पवन सिंह एक अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (नवंबर 2025) को देखते हुए इस विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है।
पवन सिंह का आरोप
पवन सिंह का दावा है कि ज्योति सिंह चुनावी माहौल भुनाने और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर विवाद को हवा दे रही हैं। उन्होंने सभी आरोपों को 'राजनीतिक चाल' बताया है। दूसरी ओर ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें दो बार गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप भी शामिल है।
उन्होंने हाल ही में यह भी दावा किया कि मानसिक पीड़ा के कारण उन्होंने 25 नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। पवन सिंह ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल, दोनों के तलाक के मुकदमे आरा (बिहार) और गुजारा भत्ता के मुकदमे बलिया (उत्तर प्रदेश) में लंबित हैं।












Click it and Unblock the Notifications