भारत में 18 अक्टूबर को शो करेंगे जस्टिन बीबर, टिकटों की बिक्री शुरू
वॉशिंगटन, 20 जुलाई। भारत में जस्टिन बीबर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। जस्टिन बीबर जल्द ही भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में जस्टिन बीबर के चेहरे पर आंशिक लकवा की शिकायत के बाद नॉर्थ अमेरिका में उनके कई शो रद्द हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से जस्टिन बीबर के शो का शेड्यूल सामने आया है, जिसमे भारत भी शामिल है। भारत में जस्टिन बीबर 18 अक्टूबर को आ रहे हैं। वह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अपना शो करेंगे। उनके शो के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो घई है, जिसकी कीमत 4000 रुपए रखी गई है।

अमेरिकी गायक अशर ने बताया कि अब जस्टिन बीबर की तबीयत ठीक है, बतौर कलाकार हम सभी इस बात को समझते हैं कि कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी हमे समझ ना हो। अशर ने कहा कि मैंने बीबर के साथ मैं हाल ही में छुट्टियां मनाने गया था, हमने मस्ती की। मुझे लगता है कि इस समय वह जो भी महसूस कर रहे हैं, उसके बीच अच्छी बात यह है कि उनके फैंस और परिवार उनका समर्थन कर रहे हैं।
बता दें कि जस्टिन बीबर के चेहरे पर लकवे की समस्या पिछले महीने सामने आई थी। उन्होंने खुद एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पर बीबर ने बताया था कि जैसा की आप देख सकते हैं, एक आंख मेरी बंद और खुल सकती है लेकिन दूसरी पलक झपक नहीं रही है। मैं मुस्कुरा नहीं सकता हूं चेहरे की इस साइड से। मेरी नाक भी नहीं हिल रही है, लिहाजा आप देख सकते हैं कि मेरे चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह से लकवाग्रस्त है। जस्टिन बीबर की पत्नी हेली बीबर ने कहा था कि वह हर रोज बेहतर हो रहे हैं। हालांकि यह काफी डरावना था, जब इस तरह की अचानक से कोई समस्या आती है तो घबराना लाजमी है












Click it and Unblock the Notifications