Justice Hema Committee Report: रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने क्यों साध रखी है चुप्पी?

Justice Hema Committee Report: जस्टिस के हेमा कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है। इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने सामने आकर दिग्गज एक्टर्स, डायरेक्टरर्स और प्रोड्यूसर्स पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

AMMA के प्रेसिडेंट पद से मोहनलाल ने दिया इस्तीफा
एएमएमए के प्रेसिडेंट पद से मोहनलाल ने दिया था इस्तीफा इस मामले को लेकर पहले एक्टर सिद्दीकी और उसके बाद मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रंजीत ने फिल्म बॉडी से इस्ताफी दे दिया था। उसके बाद साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था और ये एसोसिएशन पूरी तरह खत्म हो गई है।

Justice Hema Committee Report

इस्तीफा देने के बाद मोहनलाल पहली बार आए मीडिया के सामने एएमएमए के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा देने के बाद मोहनलाल पहली बार सामने आए हैं और मीडिया से इस बारे में खुलकर बात की है।

मोहनलाल ने इस मामले पर क्या कहा

-हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एएमएमए पर सारा ध्यान न दें। जांच चल रही है। कृपया शांति बनाए रखें।
-हम हेमा कमिटी की रिपोर्ट का स्वागत करते हैं। सरकार द्वारा उस रिपोर्ट को जारी करना सही फैसला था। एएमएमए सभी सवालों का जवाब नहीं दे सकता।
-ये सवाल सभी से पूछे जाने चाहिए। ये बहुत मेहनती इंडस्ट्री है। इसमें कई लोग शामिल हैं। लेकिन इसके लिए सभी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
-जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा, जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर गौर किया जा रहा है और जांच की जा रही है।
-हम जांच प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। हम यहां केवल चीजों को सही करने के लिए हैं। मुझे ऐसे किसी पावर ग्रुप के बारे में जानकारी नहीं है। मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। मैंने हेमा कमिटी की रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।

कई बड़े कलाकारों ने नहीं की कोई टिप्पणी
आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक कई बड़े कलाकारों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इन बड़े कलाकारों में रजनीतकांत से लेकर कमल हासन, उदयनिधि स्टालिन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने कही ऐसी बात
वहीं हेमा कमिटी की रिपोर्ट के बारे में जब सुपरस्टार रजनीकांत से पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, कृपया मुझे झमा करें। वहीं साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन भी अब तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

उदयनिधि स्टालिन ने साध रखी है चुप्पी
फिल्म निर्माता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ उदयनिधि स्टालिन ने भी इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है। आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिल सिनेमा में काम करते हैं। उनके पिता एमके स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे।

अमिताभ बच्चन ने नहीं किया कोई पोस्ट
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अभी तक इस मामले में कोई पोस्ट शेयर नहीं की है और न ही कोई बयान दिया है। वहीं सुपरस्टार शाहरख खान और सलमना खान भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी छोड़ी
आपको बता दें कि हेमा कमिटी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद डायरेक्टर रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी का प्रेसिडेंट पद छोड़ दिया था। डायरेक्टर रंजीत पर एक बंगाली एक्ट्रेस ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

सिद्दीकी ने भी जनरल सेक्रेटरी का पद छोड़ा
वहीं एक्टर सिद्दीकी ने मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्टर के खिलाफ एक फीमेल एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सिद्दीकी ने पद छोड़ने का फैसला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+