Taraka Ratna: जूनियर NTR के कजिन तारक रत्न का निधन, अल्लू अर्जुन समेत इन लोगों ने व्यक्त किया शोक

taraka ratna passed away: जूनियर एनटीआर के कजिन और एक्टर व तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार 18 फरवरी को बैंगलोर के नारायण ह्दयालय अस्पताल अंतिम सांस ली।

taraka ratna news

taraka ratna news: जूनियर एनटीआर के कजिन और एक्टर व तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न (Nandamuri Taraka Ratna) को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। दिल का दौरा पड़ने से तारक रत्न (taraka ratna) का 39 साल की उम्र में शनिवार 18 फरवरी को निधन हो गया। तारक रत्न के निधन के बाद से ही साउथ इंडियन सिनेमा में भी शोक की लहर छा गई है। अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी सहित कई और सितारों व फैंस ने तारक रत्न को श्रद्धांजलि दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारक रत्न चित्तूर में एक रैली के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें कुप्पम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैंगलोर के नारायण ह्दयालय अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। शनिवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। तारक रत्न, करीब 23 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे।

बता दें, तारक रत्न, दिग्गज फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामाराव के पोते और नंदामुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। जैसे ही तारक रत्न के निधन की खबर आई, फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने भी तारक रत्न के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ सुधाकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेता श्री नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना। ओम शांति।'

तेलुगू फिल्म स्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'नंदमुरी तारक रत्न के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवा ... बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए दुख जताया और लिखा, '#तारक रत्न गरु के निधन के बारे में जानकर दिल टूट गया। जल्द ही चले गए। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"

Recommended Video

    Lata Mangeshkar रोज देखती थीं एक सपना जो सच हुआ, Death Anniversary पर Untold Story | वनइंडिया हिंदी

    महेश बाबू ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट लिखा, '#तारकरत्न के असामयिक निधन से स्तब्ध और गहरा दुख हुआ. बहुत जल्द चले गए भाई ... दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+