OTT Release Week: जुलाई का पहला हफ्ता होगा शानदार, मोस्ट अवेटेड 'मिर्जापुर' से लेकर ये सीरीज होंगी स्ट्रीम
OTT Release This week: पिछले हफ्ते ओटीटी पर काफी शानदार फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों में से सबसे ज्यादा चर्चा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रौतू का राज की रही। फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस हफ्ते भी आप रोमांचक फिल्मों के लिए तैयार हो जाइये। इसमें बिंज वॉचिंग की आपकी एक्साइटमेंटड को पूरा करने के लिए टीवी शो और वेब सीरीज का एक शानदार मिश्रण होगा।
मिर्जापुर के बेसब्री से मोस्ट अवेटेड तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में इस हफ्ते ये शानदार वेब सीरीज रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'मिर्जापुर' के बेसब्री से प्रतीक्षित तीसरे सीज़न से लेकर 'बेवर्ली हिल्स कॉप: एक्सल एफ' में एडी मर्फी की वापसी तक, यहां हम आपको बताएंगे कि इस हफ्ते आपके लिए क्या-क्या नया है।

मिर्जापुर का खत्म होगा इंतजार
पूरे 4 सालों के बाद मिर्जापुर की फिर ओटीटी पर वापसी होने वाली है। सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फैंस का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर आ रही है। मिर्जापुर की बात करें तो सिर्फ कुछ ही दिन ये सीरीज दूर है। 5 जुलाई से आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे मिर्जापुर पर गुड्डू भैया का राज चलेगा या फिर कालीन भईया ही अपनी दमदार वापसी करेंगे।
रिलीज डेट- 5 जुलाई
ओटीटी प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो
स्प्रिंट
'फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव' के मेकर्स की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'स्प्रिंट' के साथ बेहतरीन स्प्रिंटिंग की दुनिया में खोने के लिए तैयार हो जाइये। 2 जुलाई को सीरीज रिलीज हो रही है। इसमें इस बार 2023 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2024 की पेरिस ओलंपिक गेम्स की कहानियों को दिखाया जाएगाा। सीरीज में बताया जाएगा कि कैसे खिलाड़ी सख्त ट्रेनिंग से गुजरते हुए अपने मुकाम को हासिल करते हैं।
रिलीज डेट- 2 जुलाई
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
बॉब मार्ले- वन लव
वन लव की कहानी बॉब मार्ले की जिंदगी पर आधारित है। जाने-माने सिंगर और सॉ्ग राइटर पर आधारित ये कहानी म्यूजिकल होगी। फिल्म में बॉब मार्ले की भूमिका किंग्सले बेन अदिर ने निभाई है।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स












Click it and Unblock the Notifications