कौन हैं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस? पैसों के मामले में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ा, ऐसे करती हैं कमाई

Juhi Chawla Net Worth: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है जिनमें शाहरुख खान टॉप पर हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी
शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते ये जगह बनाई है। वहीं एंटरटेनमेंट जगत से एक हसीना भी इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। इस एक्ट्रेस की फिल्मों ने कई सालों से बॉक्स ऑफिस पर कोई धूम नहीं मचाई है लेकिन फिर भी वह भारत की सबसे एक्ट्रेस बनी हैं। ये एक्ट्रेस हैं शाहरुख खान की दोस्त और बिजनेस पार्टनर जूही चावला।

juhi chawla

भारत के सबसे अमीर लोग
आपको बता दें कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है जो भारत के सबसे अमीर लोग हैं। इस लिस्ट को कई अलग-अलग चरणों में तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए देश के अमीरों से जुड़े फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा किया जाता है।

फाइनेंशियल रिपोर्ट भी शामिल
इस डेटा में शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी के अलावा कंपनियों की फाइनेंशियल रिपोर्ट भी शामिल की जाती है। इसके अलावा पब्लिक सोर्स से मिले डेटा को भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है और लोगों से पर्सनली मिलकर भी उनकी संपत्ति से जुड़ी जानकारी ली जाती है।

जूही चावला बनीं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस
शाहरुख खान के अलावा उनकी बिजनेस पार्टनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। जूही चावला ने संपत्ति के मामले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ दिया है। जूही चावला की कुल संपत्ति 4600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर हैं जूही चावला
इसी के साथ जूही चावला अब भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं। आपको बता दें कि जूही चावला फिल्म प्रोडक्शन में शाहरुख खान की पार्टनर रही हैं। दोनों पहले ड्रीम्स अनलिमिटेड कंपनी में पार्टनर थे और अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में पार्टनर हैं। जूही चावला नाइट राइडर्स क्रिकेट फ्रेंचाइजी की को-ऑनर भी हैं।

जूही चावला की कमाई

-जूही चावला एक शानदार लाइफस्टाइल जीती है। वह अपने पति जय मेहता और दोनों बच्चों के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में स्थित एक आलीशान घर में रहती हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।

-जूही चावला एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई करती हैं।

-जूही चावला के पास मंहगी गाड़ियों का कलेक्शन है जिनमें 1.11 करोड़ रुपये की कीमत वाली जगुआर एक्स जे एल और लगभग 78 लाख रुपये की ऑडी क्यू7 शामिल हैं। जूही चावला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+