Juhi Chawla से शादी करना चाहता था ये सुपरस्टार, इस वजह से नहीं लिए सात फेरे, ऐश्वर्या राय से भी जुड़ा था नाम
Juhi Chawla Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भले ही जूही चावला कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन आज भी फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। आज यानी 13 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं।
जूही चावला आज 13 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़े हम आपको कुछ दिलचस्प किस्से बताने वाले हैं। जूही चावला ने अभिनेता सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस से शादी करने के लिए सलमान ने उनके घर रिश्ते भिजवाया था।

सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें जूही चावला काफी पसंद थी। भाईजान ने कहा, 'बहुत ही स्वीट और प्यारी है जूही। मैंने एक बार उनके घर में रिश्ता भेजा था और उनके पिता से पूछा था कि क्या आप मुझे जूही से शादी करने देंगे। लेकिन उन्होंने मुझे साफ मना कर दिया। उनको शायद मैं पसंद नहीं था.उन्हें क्या चाहिए था पता नहीं।'
बता दें कि, करियर की शुरूआत में जूही चावला का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा है लेकिन उन्होंने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। बाद में उनकी जिंदगी में बिजनेसमैन जय मेहता की एंट्री हुई। दोनों की धीरे-धीरे मुलाकातें हुईं और फिर ये प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने अपनी लव स्टोरी को काफी समय तक मीडिया से छुपाकर रखा।
जय मेहता की पहले भी एक शादी हो रखी थी लेकिन उनकी एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। उस दौरान जय मेहता काफी परेशान थे तो वह जूही की तरफ आकर्षित होते गए। इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया और साल 1995 में कपल ने सात फेरे लिए। इसके बाद जूही ने अपनी शादी का खुलासा तब किया था वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जाह्नवी और अर्जुन है।
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री जूही चावला ने रेडिएशन पर नियंत्रण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका












Click it and Unblock the Notifications