महज 4 साल की उम्र से जुबिन नौटियाल ने शुरू किया था गाना, रिजेक्शन पे रिजेक्शन मिलने पर भी नहीं टूटा मनोबल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के लिए ये मुकाम हासिल करना इतना भी आसान नहीं था। कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद सिंगर ने आखिरकार साल 2014 में फिल्म सोनाली केबल के गानों में अपनी आवाज दी।

Jubin Nautiyal: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस उनकी हालत को लेकर काफी परेशान हैं। सिंगर सीढ़यों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोटें आई हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि सिंगर की कोहनी टूट गई और उनकी पसलियों में भी क्रैक आ गया। इतना ही नहीं, उनके सिर पर भी चोट लगी है। हादसे के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जुबिन नौटियाल इन दिनों अपने ट्रेंडिंग गानों तू सामने आए मानिके और बना शराबी के चलते काफी चर्चा में थे। लेकिन अब सिंगर के साथ ये हादसा हुआ है, तो फैंस काफी परेशान हो गए हैं। जुबिन नौटियाल ने अपनी मेहनत के बल पर एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। सिर्फ 4 साल की छोटी सी उम्र से ही उन्होंने सिंगिग शुरू कर दी थी।

हसीन वादियों में जन्मे जबिन

हसीन वादियों में जन्मे जबिन

जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून साल 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। सिंगर के पिता राम शरण नौटियाल एक बिजनेसमैन हैं। उनकी मां नीना नौटियाल बिजनेस वुमन हैं। जुबिन का बचपन उत्तराखंड के देहरादून में ही बीता है। जुबिन की पढ़ाई भी देहरादून में ही हुई है।

एआर रहमान ने दी थी रियाज की सलाह

एआर रहमान ने दी थी रियाज की सलाह

इसके बाद कॉलेज के दिनों में जुबिन नौटियाल की मुलाकात मशहूर सिंगर एआर रहमान से हुई थी। जुबिन की आवाज से प्रभावित होकर एआर रहमान ने उन्हें रियाज करने की सलाह दी थी। इसके बाद जुबिन अपने होमटाउन आकर अपनी पुरानी टीजर वंदना श्रीवास्तव से ट्रेनिंग लेने लगे।

सोनू निगम ने किया था रिजेक्ट

सोनू निगम ने किया था रिजेक्ट

इसके बाद साल 2011 में जुबिन नौटियाल रियलिटी शो एक्स फैक्टर इंडिया में ऑडिशन देने पहुंचे थे। उस वक्त सोनू निगम, संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल शो को होस्ट कर रहे थे। ऑडीशन राउंड के बाद सोनू निगम और संजय लीला भंसाली ने जुबिन की आवाज को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद जुबिन बुरी तरह से टूट गए थे।

2014 में गाया था गाना

2014 में गाया था गाना

इसके बाद कड़ी मेहनत करने के बाद आखिरकार साल 2014 में जुबिन ने फिल्म सोनाली केबल के गानो में अपनी शानदार आवाज दी थी। इस फिल्म में जुबिन के गाने लोगों की जुबां पर चढ़कर बोले थे। इसके अलावा जुबिन नौटियाल ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

सिंगर को लगी चोट

सिंगर को लगी चोट

बताते चलें कि चोट लगने के बाद अब जुबिन के फैंस काफी चिंता में हैं। सिंगर को कोहनी में ज्यादा चोट आई है। फिलहाल सिंगर पूरी तरह से डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+