Jubin Nautiyal Birthday: बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर हैं जुबिन नौटियाल, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Jubin Nautiyal Net Worth: बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी शानदार आवाज देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सिंगर जुबिन नौटियाल न सिर्फ अपनी सोलो म्यूजिक एलबम्स के लिए मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी प्लेबैक सिंगिंग भी काफी मशहूर है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनकी सिंगिंग की जमकर तारीफ करते हैं। इसके अलावा वह अपने माचो लुक के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। आज सिंगर जुबिन नौटियाल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
सिंगर जुबिन नौटियाल अपने लाइव कंसर्ट्स के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह देश-विदेश में लाइव परफॉर्म करते हैं। इसके अलावा उनके म्यूजिक वीडियोज भी सुपरहिट होते हैं। आपको बता दें कि जुबिन नौटियाल ने सालों मेहनत करके इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। जुबिन नौटियाल की पहचान उनके रोमांटिक गानों के कारण हैं, जो इन दिनों सबसे ज्यादा चलन में हैं। लोग उनकी आवाज और गायकी के फैन हैं। अपनी गायकी से जुबिन आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति 16 मिलियन डॉलर यानी 120 करोड़ रुपए के आसपास है। सिंगिंग के अलावा जुबिन नौटियाल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। वह बॉलीवुड के साथ साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी प्लेबैक सिंगिंग करते हैं। उन्होंने कई अंग्रेजी वेब सीरीज के लिए भी गाने गाए हैं।
जुबिन नौटियाल की कमाई
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल इस समय बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन नौटियाल फिल्म में एक गाना गाने के लिए 7 लाख रुपये की फीस लेते हैं। वहीं एक लाइव कंसर्ट करने के लिए वह करीब 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। जुबिन नौटियाल की एक महीने की कमाई लगभग 66 लाख रुपये के आसपास है। वहीं जुबिन नौटियाल सालाना करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं। वह यूट्यूब वीडियो, लाइ कंसर्ट, शो, फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग और म्यूजिक वीडियोज से मोटी कमाई करते हैं।
जुबिन नौटियाल का घर
सिंगर जुबिन नौटियाल मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। यहां पर उनके पैरेंट्स का घर है। देहरादून में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जुबिन नौटियाल सिंगर बनने के लिए मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में हिस्सा लिया था। हालांकि वह जल्द ही शो से बाहर हो गए थे लेकिन इस शो के जरिए ही उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक मिला था। फिलहाल जुबिन अपने काम के चलते मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहते हैं।
जुबिन नौटियाल का कार कलेक्शन
जुबिन नौटियाल को लग्जरी कारों का बेहद शौक है। जुबिन के पास वोल्वो एक्ससी90, लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर, रोल्स रॉयस फैंटम और बीएमडब्ल्यू एक्स9 जैसी महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications