'एडल्ट कंटेंट बैन नहीं हो रहा, बस मुझे बैन करना है', सवाल सुनते ही बुरी तरह भड़कीं उर्फी जावेद
मुंबई: उर्फी जावेद किसी फिल्म या सीरियल में नजर आएं या ना आएं, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी वायरल होती है। इसके अलावा उर्फी हमेशा फोटोग्राफर्स के सामने कूल नजर आती हैं, लेकिन अब उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया गया कि वो भड़क गईं। उनका जवाब भी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये था सवाल
हाल ही में उर्फी ब्लैक कलर की कटआउट ड्रेस में नजर आईं। उनके साथ बहुत से पैपराजी भी मौजूद थे। उर्फी उनको पोज दे रही थीं, तभी एक पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपकी ड्रेसिंग सेंस को देखकर बच्चे बिगड़ नहीं जायेंगे? इस सवाल को सुनते ही उर्फी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने सवाल पूछने वाले को जमकर सुनाया।

उर्फी ने दिया ये जवाब
उर्फी ने कहा कि आपके कहने का मतलब है कि जो बच्चे रामायण देखते हैं, वो सुधर जाते हैं और मुझे देखते ही वो बिगड़ जाएंगे। यहां पर एडल्ट कंटेंट तो बैन हो नहीं रहा, अब मुझे बैन करना है, वाह। मतलब एडल्ट कंटेंट देख कर बच्चे नहीं बिगड़ेंगे, मुझे देख कर बिगड़ जाएंगे।

ड्रेस को लेकर हुई थीं ट्रोल
आपको बता दें कि अभी हाल ही में उर्फी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई थीं। खास बात तो ये थी कि इस ड्रेस का ज्यादातर हिस्सा ट्रांसपेरेंट था। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया। एक शख्स ने यहां तक लिख दिया कि उर्फी ये सब फेमस होने के लिए कर रही हैं। इसी वजह से वो ऐसी ड्रेस पहनती हैं।

गाना हुआ था रिलीज
कुछ दिनों पहले उर्फी का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ, जिसको उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। उनका ये गाना आदित्य यादव ने गाया है, जबकि उसे इडियोटिक मीडिया ने प्रोड्यूस किया। इस गाने में भी एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहीं। खास बात ये है कि इस गाने को पहले ऑडियो फॉर्म में रिलीज किया गया था, लेकिन जब ये इंस्टाग्राम पर हिट हुआ, तो इसके मेकर्स ने उर्फी को इसके वीडियो के लिए चुना।












Click it and Unblock the Notifications