Jolly LLB 3 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में बुरी तरह औंधे मुंह गिरी अक्षय फिल्म, चौथे ही दिन हुई फजीहत

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन अक्षय कुमार की इस फिल्म का मंडे टेस्ट में बुरा हाल हो गया है। तीन दिनों तक खूब पैसा पीटने के बाद, चौथे दिन औंधे मुंह गिर गई। इसका सोमवार का कलेक्शन देख मेकर्स के भी पसीने छूट जाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 5 .50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी दुरुस्त नहीं है। लेकिन अनुमान से कलेक्शन में 1-2 करोड़ रुपये का ही अंतर आता है। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 21 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये और पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म की कमाई 59 करोड़ रुपये हो गई है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4

फिल्म की तीन दिन की कमाई के शानदार ग्राफ को देखते हुए, ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि 'जॉली एलएलबी 3' जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म की दिन-प्रतिदिन बढ़ती ऑक्यूपेंसी भी इस बात का संकेत दे रही थी। लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन का जो हाल हुआ है, उसमें ऐसा नहीं लग रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते में भी 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाएगी। हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। जिसका फायदा अक्षय कुमार र अरशद वारसी की फिल्म को मिल सकता है। लेकिन अभी सिर्फ उम्मीद ही लगाई जा सकती है, क्योंकि पहले से प्रिडिक्ट करना अब मुश्किल लग रहा है।

यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो दर्शकों को हंसाने, तालियां बजाने और भावुक करने का मौका देती है। इस बार कहानी में दो 'जॉली' वकील आमने-सामने होते हैं और गरीब किसानों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों के बीच सौरभ शुक्ला का किरदार अक्षय और अरशद से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सुभाष कपूर निर्देशित 'जॉली एलएलबी 3' इस सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसके पिछले दोनों भागों को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+